Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

सियासी भूचाल: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, केंद्रीय मंत्री बनना भी तय, जेडीयू दफ्तर में भारी बवाल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 बदली बिहार की राजनीति की दिशा; कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, तेजस्वी बोले- ‘बीजेपी ने किया हाईजैक’

TTN डेस्क

पटना । बिहार की राजनीति में आज उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस कदम के साथ ही बिहार में उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने और संसदीय राजनीति की नई पारी शुरू करने की चर्चाओं पर मुहर लग गई है। खुद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की और कहा कि वे अब राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।इधर इस बात के भी संकेत है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किया जाएगा वहीं उनके पुत्र निशांत कुमार की राजनीतिक पारी भी बहुत संभव है उपमुख्यमंत्री के तौर पर शुरू होगा

0 कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, दफ्तर में तोड़फोड़

जैसे ही नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर फैली, पटना स्थित जदयू (JDU) मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने नेता के इस फैसले से नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उग्र समर्थकों ने कुर्सियां और प्लेटें तोड़ डालीं और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नीतीश कुमार को साजिश के तहत बिहार की राजनीति से दूर किया जा रहा है। केवल पटना ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं।

0विपक्ष का तीखा हमला: ‘हाईजैक हुए नीतीश’

इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कड़ा प्रहार किया है। तेजस्वी ने बयान जारी कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह हाईजैक कर लिया है। यह बिहार की जनता के साथ राजनीतिक धोखाधड़ी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने फायदे के लिए नीतीश कुमार को रास्ते से हटाकर बिहार की सत्ता पर पूरी तरह काबिज होना चाहती है।

0 अमित शाह की मौजूदगी की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े केंद्रीय नेता मौजूद रह सकते हैं, जो बिहार में एनडीए के भीतर बदलते समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा नैतिक और राजनीतिक सहयोग मिलता रहेगा।

> “मैं अब राज्यसभा सदस्य बनकर संसदीय जीवन की नई शुरुआत करना चाहता हूँ। बिहार की नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा।”
> — नीतीश कुमार (उनके सोशल मीडिया पोस्ट से)

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.