Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

संकल्प से सिद्धि : कार्यशाला में सिंहदेव ने दिया बीजेपी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन,राष्ट्र निर्माण में सबका योगदान जरूरी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

“संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला में मुख्य वक्ता अनुराग सिंह देव: मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर कोरबा में मंथन

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की, वहीं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

O संकल्प से सिद्धि मोदी युग का भारत निर्माण : सिंहदेव

मुख्य वक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा – “संकल्प से सिद्धि मोदी युग का भारत निर्माण है।” उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के संकल्प से लेकर आज के विकसित भारत तक की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और परिश्रम की प्रेरक गाथा है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति, ऑपरेशन सिंदूर जैसी उपलब्धियों और छत्तीसगढ़ में चल रहे सफल नक्सल विरोधी अभियानों को भारत की निर्णायक शक्ति का प्रमाण बताया। आगामी “विकसित भारत संकल्प सभा”, योग शिविर, चौपाल और डिजिटल प्रतियोगिताओं की भी जानकारी दी।

O राष्ट्र निर्माण में सबका योगदान जरूरी : गोपाल मोदी

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा – “यह कार्यशाला केवल योजनाओं की जानकारी नहीं, बल्कि रामराज्य की स्थापना की दिशा में हमारा एक संगठित प्रयास है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा – “संगठन की शक्ति से ही संकल्प सिद्ध होता है।” उन्होंने बूथ स्तर तक जनसंपर्क को मजबूती देने पर बल दिया।

जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे ने कहा – “भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक बदलाव के वाहक हैं।” उन्होंने पखवाड़े भर चलने वाले सेवा व संवाद कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद संगठन गीत और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा सह-संयोजक विकास अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा नेता सतविंदर पाल बग्गा ने किया।

O इनकी रही विशिष्ट  उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिनमें प्रमुख रूप से –पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

[

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

Editors Picks

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.