Home देश श्रद्धा वालकर के पिता की मौत : बेटी की हत्या और 35...

श्रद्धा वालकर के पिता की मौत : बेटी की हत्या और 35 टुकड़ों की घटना से सदमे में थे, अंतिम संस्कार की इच्छा नहीं हो सकी पूरी

OO श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर की रविवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे बेटी की अस्थियां लेने के लिए लगातार दिल्ली आते रहते थे।

TTN Desk

श्रद्धा वालकर केस लोगों के जेहन से गया नहीं है, लिव इन पार्टनर ने कथित तौर पर हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे। न्याय की लड़ाई लड़ रहे श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर की मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे अंतिम समय तक न्याय का इंतजार करते रहे, बेटी की मौत के बाद से ही वे सदमे में थे।

उनकी अंतिम इच्छा थी कि वे अपनी बेटी का पूरी विधि विधान से अंतिम संस्कार कर सकें, अस्थियों का विसर्जन कर सकें मगर ये न हो सका। उनकी अंतिम इच्छा अधूरी ही रह गई, श्रद्धा वालकर को कब इंसाफ मिलेगा इसका इंतजार कई लोगों को है।

O मई 2022 में हुई थी श्रद्धा की जघन्य हत्या

वसई की श्रद्धा वॉकर (28) अपने बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला के साथ दिल्ली में रह रही थीं। आफताब ने मई 2022 में उसकी वालकर कर दी और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए कई टुकड़ों को गुड़गांव के जंगल में फेंक दिया गया। 14 नवंबर 2022 को यह मामला सामने आने के बाद देशभर में हड़कंप मच गया। वसई में रहने वाले श्रद्धा के पिता विकास वाकर पिछले 3 सालों से इस केस में लड़ाई लड़ रहे थे।

रविवार सुबह वाकर को दिल का दौरा पड़ गआ। उन्हें इलाज के लिए वसई के बंगाली स्थित कार्डिनल ग्रेसियस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में रह रहे थे। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद ही हंगामा मच गया। वसई श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।