Home Uncategorized महाकुंभ…देखे वीडीओ : सोशल मीडिया पर वायरल होने पति को लगवा...

महाकुंभ…देखे वीडीओ : सोशल मीडिया पर वायरल होने पति को लगवा दी पत्नी ने ऐसे डुबकी

TTN Desk

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का 26 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर समापन हो गया है। बीते लगगभ दो महीने से चल रहे महाकुंभ में देश-दुनिया भर से 66 करोड़ से अधिक श्रृद्धालु महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी स्‍नान करने के लिए पहुंच चुके हैं लेकिन अभी भी ऐसे लोग है जो महाकुंभ में स्‍नान करने नहीं पहुंच सके है।
ऐसे में कई लोगों ने त्रिवेणी स्‍नान करने के लिए बड़े ही क्रिएटिव समाधान खोजे है और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। कोई अपने प्रियजन की फोटो को डुबाकर तो किसी ने प्रतीकात्मक रूप से नाम लेकर स्नान किया। वहीं एक महिला ने पति को ऐसे स्‍नान करवाने के लिए ऐसी ट्रिक अपनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।ये भी माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर सनसनी बनने के लिए इन दिनों जो ऊटपटांग हरकतें हो रही है ये भी उन्हीं में से एक है।

दरअसल, इस महिला के पति महाकुंभ में उसके साथ त्रिवेणी संगम में स्‍नान करने साथ नहीं आ सके इसलिए उसने अपने पति को वीडियो कॉल मिलाई। वीडियो में नजर आ रहा है कि उसका पति बिस्‍तर पर लेटा हुआ है और बात कर रहा है।

O पत्‍नी ने ऐसे पति को लगवाई त्रिवेणी में डुबकी

वीडियो में नजर आ रहा है कि पत्‍नी फोन पर वीडियो कॉल पर पति से बात करते हुए आगे बढ़ती है और पानी में मोबाइल को डु‍बोती है और एक नहीं सात बार मोबाइल को पानी में डुबकी लगाकर घर बैठे पति को गंगा स्‍नान करवा देती है। पति के साथ त्रिवेणी स्‍नान करने का पुण्‍य कमाकर महिला बहुत खुश भी नजर आ रही है।

O कौन है ये महिला?

ये वीडियो इंस्‍टाग्राम पर adityachauhan7338 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके अनुसार Shilpa Chauhan Up54 का ये आईडी है। इस इंस्‍टाग्राम आईडी पर इस महिला के कई सारे वीडियो हैं। इस महिला का आदित्‍य शिल्‍पी शिल्‍पा चौहान के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है?

O लोग कर रहे ये मजेदार कमेंट

पति को मोबाइल संगम स्‍नान करवाने वाले इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिख
सोचो अगर मोबाइल डूब जाती तो पति के मोक्ष के प्राप्ति हो जाती। वहीं एक यूजर ने लिखा “मूर्खो की कमी नहीं है दुनियां में l” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “दीदी मै लड़कों का बात सुनकर गुस्सा होती थी पर आपने साबित कर ही दिया की कुछ लड़कियों के दिमाग घुटनों में होता है मुझे लगा था आप डुपकी लगाओगे धन्य हैं प्रभु