Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज…रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना : तीन सगी बहनों ने 9 वीं मंजिल से एक साथ कूद जान दी,ऑनलाइन गेम की लत बनी जानलेवा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

गाजियाबाद (डेस्क): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित भारत सिटी सोसाइटी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार रात करीब 2 बजे तीन नाबालिग सगी बहनों ने ऑनलाइन गेम की लत और माता-पिता की टोक-टाक से क्षुब्ध होकर 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस आत्मघाती कदम में तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

0 कोरियन ‘टास्क बेस्ड’ गेम बना काल

शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों बहनें—निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष)—’कोरियन लवर’ नामक ऑनलाइन टास्क बेस्ड गेम की बुरी तरह आदी थीं। बताया जा रहा है कि कोरोना काल के दौरान उन्हें मोबाइल की लत लगी थी, जो धीरे-धीरे ‘टारगेट गेम’ के जुनून में बदल गई। परिवार द्वारा गेम खेलने से मना करने पर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

0 अजीब था तालमेल: साथ खाना, साथ सोना और मौत की छलांग भी साथ

भारत सिटी के टावर B1 के फ्लैट नंबर 907 में रहने वाले चेतन कुमार की ये तीनों बेटियां हर काम एक साथ करती थीं। पड़ोसियों और पुलिस के मुताबिक, उनका उठना-बैठना, खाना-पीना और स्कूल जाना सब एक साथ होता था। मंगलवार रात 2 बजे भी तीनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मौत के कुएं में छलांग लगा दी।

0 पढ़ाई से टूट चुका था नाता, सदमे में पिता

पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आया है कि मोबाइल गेम के प्रति दीवानगी के कारण तीनों बहनें नियमित रूप से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। घटना के बाद से पिता चेतन कुमार गहरे सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है ताकि गेम के ‘टास्क’ और आत्महत्या के बीच के संबंध को पूरी तरह स्पष्ट किया जा सके।

0 अभिभावकों के लिए चेतावनी: डिजिटल नशे पर रखें नजर

मनोवैज्ञानिकों और पुलिस प्रशासन ने इस घटना को एक बड़ी चेतावनी माना है। यदि आपके बच्चे भी एकांत में मोबाइल गेम खेल रहे हैं, चिड़चिड़े हो रहे हैं या पढ़ाई से कट रहे हैं, तो यह ‘गेमिंग डिसऑर्डर’ के लक्षण हो सकते हैं। बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना और उनसे संवाद करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.