नई दिल्ली 23 सितंबर 2020। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। 11 सितंबर को उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। 11 सितंबर को ही सुरेश अंगड़ी ने खुद ट्वीट करके अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इससे पहले भी कई नेताओं की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। यूपी की दो मंत्रियों कमल रानी और चेतन चौहान की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के 60 वर्षीय तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का 24 जून को निधन हुआ था। चेन्नई में डीएमके विधायक का 10 जून को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव होने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी 2 अगस्त को कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए थे। नोएडा से विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा, ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, युवा विकास मंत्री उपेंद्र तिवारी, अतुल गर्ग, चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री और चौधरी उदयभान सिंह, खादी और गांवों के उद्योग राज्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंत्री सतीश महाना, जय प्रताप सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह, कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल, कर्नाटक के पर्यटन, कन्नड़ और संस्कृति मंत्री सीटी रवि और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावत, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ओडिशा के श्रम मंत्री सुशांत सिंह, ओडिशा के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू और हिमाचल के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। पंजाब के 117 विधायकों में से 23 विधायकों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
ब्रेकिंग: कोरोना से केंद्रीय मंत्री की मौत, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण से मौत
Keep Reading
Add A Comment
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

