Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, September 30
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

देखें वीडीओ…बदजुबानी की होड़ : UN हमें सीजफायर का आदेश ना देता तो…, एमपी के बीजेपी नेताओं की जुबान पर काबू नहीं,अब विधायक के विवादित बोल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250517-WA0029.mp4

OO मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बाद अब रीवा जिले की मनगवां विधानसभा से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति सेना के शौर्य को नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम बता रहे हैं।

TTN Desk

मध्यप्रदेश बीजेपी एक तरफ अपने नेताओं की जुबान पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही था. प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब बीजेपी विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

O तिरंगा यात्रा में ये कहा बीजेपी विधायक ने

भाजपा विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने कहा, ‘भारत ने 1973 और 63 की लड़ाई लड़ी। उसमें पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है। मैं तो ये बात कहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह जो कार्यक्रम आयोजित हो रहा है पाकिस्तान समाप्त कर दिया जाता अगर कहीं यूनाइटेड नेशन के द्वारा सीजफायर का हम लोगों को आदेश ना आता। सीजफायर अगर ना होता तो मैं समझता हूं कि मोदी जी ने जो बात कही थी कि बहुत ही तरीके से बहुत ही जल्दी जवाब दिया जाएगा और बहुत करारा जवाब दिया जाएगा।’

O फिर सफाई में कहा…UN को US समझा जाए

मंच से इस बयान के बाद विधायक ने इस मामले में सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान में यूएन को यूएस पढ़ा और समझा जाए।

O कांग्रेस हुई हमलावर

इस मसले पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस पर भाजपा को जवाब देना चाहिए।अब तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक नरेंद्र प्रजापति खुद कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अकस्मात किया गया सीजफायर यूनाइटेड नेशंस के निर्देश पर ही हुआ था, अब तो रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश को बताना होगा कि मध्यस्थ से भी बड़ा मध्यस्थ कौन…

O ऐसे हुआ था सीजफायर

भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक बॉर्डर पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद संघर्ष को खत्म करने के लिए 10 मई को एक समझौते पर पहुंचे थे। जहां पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन कर सीमा पर सीजफायर की गुजारिश की थी। इसके बाद दोनों देशों की आपसी सहमति से सीजफायर पर मुहर लगाई गई थी।

O पीएम मोदी की कही बातों को ही झूठा साबित कर रहे

भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का यह बयान तब सामने आया है जब 3 दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी अपने बयान में यह कह चुके हैं कि भारत किसी के दबाव में फैसला नहीं करता, भारत जवाब देना जानता है। अब अपने इस बयान से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने अपनी ही सरकार और पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनगवां विधायक के इस बयान के बाद सीजफायर को लेकर चर्चा फिर से गर्मा गई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसने उनकी ही पार्टी द्वारा कही गई बातों को झूठा साबित कर रहा है।

O बीजेपी नेताओं की बदजुबानी जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद से ही भाजपा के नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो विवादों का विषय बन रहे हैं। पहले मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया, जिसमें उन्हें आतंकवादियों की बहन बताया दिया। अब रीवा से भाजपा विधायक के इस बयान से भी नया बवाल खड़ा होता नजर आ रहा है।

O सोशल मीडिया वायरल हो रहा वीडियो

इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनके इस बयान से बीजेपी के सामने परेशानी खड़ी हो गई है, वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को पार्टी के खिलाफ एक और मुद्दा मिल गया है. मनगवां विधानसभा सीट विंध्य के रीवा जिले से आती है. नरेंद्र प्रजापति ने बीजेपी के टिकट पर पहला बार चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. पेशे से इंजीनियर प्रजापति ने कांग्रेस प्रत्याशी बबीता साकेत को 31912 वोटों से शिकस्त दी थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.