Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

देखें वीडीओ और तस्वीरें… छत्तीसगढ़ : पुलिस परिवार ने दिवंगत व शहीद पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित की भागवत कथा,वर्दी में झूम कर नाच रहे एसपी पटेल का वीडियो वायरल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/09/VID-20250912-WA00371.mp4

00 मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में, मुंगेली पुलिस परिवार द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाली ‘श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह’ का आयोजन किया गया है। अब इस आयोजन में कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान आईपीएस अधिकारी एसपी भोजराम पटेल का भक्ति में भावविभोर हो नाचना चर्चा में आ गया है।

TTN

यह आयोजन 8 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 तक पुराने पुलिस लाइन, मुंगेली में शहीद और दिवंगत पुलिसकर्मियों की स्मृति में किया जा रहा है। कथावाचक श्री उमाकांत मिश्र और सूरज मिश्र (बरपाली रायगढ़) इस कार्यक्रम में कथा सुना रहे हैं।

11 सितंबर 2025 (गुरुवार) को, कथा के तीसरे दिन, कथावाचकों ने भगवान राम और कृष्ण के जन्म की कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव और प्रह्लाद जैसे महान भक्तों की कहानियों को भी विस्तार से सुनाया। इस दौरान, पुलिस परिवार के बच्चों ने कृष्ण का रूप धारण कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कथा सुनी। कथा के बीच-बीच में वे पुलिस परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ भजनों पर भावुक होकर नृत्य करते भी दिखे। कार्यक्रम के अंत में, सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

00 मुंगेली एसपी का भक्ति आवेग में नृत्य करना बना वर्दी की गरिमा पर सवाल

मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) भोजराम पटेल अब इस आयोजन के एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आ गए हैं। वीडियो में वे अपनी वर्दी व में श्रद्धा से भावविभोर होकर तालियां बजा बजा कर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने पुलिस की वर्दी की गरिमा और पेशेवर आचरण को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

* समर्थकों का तर्क: कुछ लोग एसपी के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं, इसे उनकी व्यक्तिगत आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति भक्ति का उदाहरण मान रहे हैं।

* आलोचकों का तर्क: कई लोगों का मानना है कि एक पुलिस अधिकारी की वर्दी सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा का प्रतीक है। उनका कहना है कि इस तरह का सार्वजनिक व्यवहार पुलिस की पेशेवर छवि को नुकसान पहुँचाता है और लोगों के भरोसे को कमजोर कर सकता है।

कानून और प्रशासनिक विशेषज्ञों ने भी इस पर चिंता जताई है, क्योंकि कई राज्यों में पुलिस अधिकारियों को वर्दी में या पद का दुरुपयोग करते हुए ऐसे कृत्यों से बचने की सख्त हिदायत दी गई है। यह भी सवाल उठ रहा है कि अगर किसी छोटे अधिकारी ने ऐसा किया होता, तो क्या उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती ?

0 वीडीओ को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया एसपी ने

जहां तक एसपी भोजराम पटेल का प्रश्न है उन्होंने आयोजन के वीडीओ इसे बड़े ही सहज भाव और प्रसन्नता से अपने फेसबुक पेज पर मुंगेली पुलिस को टैग करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि मुंगेली पुलिस परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह में शामिल होकर मन को असीम शांति मिली।
शहीद और दिवंगत पुलिसकर्मियों की स्मृति में आयोजित यह कथा ना केवल धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि हमारे पुलिस परिवार की एकजुटता और संवेदना का प्रतीक भी है।
आज कथावाचक श्री उमाकांत मिश्र और सूरज मिश्र जी ने श्री राम कथा और श्री कृष्ण जन्म का सुंदर वर्णन किया। नन्हे बच्चों को कृष्ण रूप में देखना और उनके साथ जन्मोत्सव मनाना एक अद्भुत अनुभव था।
कथा के दौरान पुलिस परिवार और श्रद्धालुओं का भजनों पर झूमना और प्रसाद ग्रहण करना, यह सब देखकर बहुत आनंद हुआ। इस पुण्य कार्य में सभी की भागीदारी सराहनीय है।
श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली। कल बाल लीला और गोवर्धन पूजा का प्रसंग होगा, जिसे सुनने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं।

बहरहाल संक्षेप में, यह वीडियो एक अधिकारी की व्यक्तिगत आस्था और उसकी सार्वजनिक, पेशेवर जिम्मेदारी के बीच की पतली रेखा को उजागर करता है। यह मामला इस बात पर बहस छेड़ रहा है कि क्या एक अधिकारी का पद और उसकी वर्दी सिर्फ एक नौकरी का हिस्सा हैं, या समाज के लिए भरोसे और अनुशासन का प्रतीक हैं जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Chhattisgrh : BMC’s 4th Chhattisgarh Cancer Conclave Inaugurated: CM Vishnu Deo Sai Launches Cervical Cancer Elimination Programme

छत्तीसगढ़ : बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन, 50 से अधिक सर्जन हुए शामिल

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.