Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, September 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

दरभंगा : राहुल गांधी रोके जाने पर भी गए आंबेडकर छात्रावास, नामजद जुर्म दर्ज,राहुल बोले ये मेरे मेडल…जानिए अनुमति कहीं की और राहुल का दौरा कहीं का क्यों…?

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राहुल गांधी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल गांधी दरभंगा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संवाद किया। छात्रों से बातचीत की। उसके बाद बताया जा रहा है कि जिला कल्याण पदाधिकारी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।एफआईआर दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर 30-32 केस हैं. ये सभी मेरे मेडल हैं.

TTN Desk

इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता विपक्ष राहुल गांधी लीक पर चलने वाले नहीं हैं और इस बात को उन्होंने कई बार साबित किया है. हालांकि यह भी सच है कि वे कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे वे चर्चा में बने रहें. इसलिए जब भी वे एनडीए के दलों द्वारा शासित राज्य में जाते हैं तो कुछ ऐसा करते भी है कि फोकस उन पर हो ही जाता है. अब बिहार में देखिए, राहुल गांधी को गुरुवार को दरभंगा के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर प्लान चेंज कर दिया गया और यह तय किया गया कि अब वे आंबेडकर हॉस्टल में ही छात्रों के बीच जाएंगे. ऐसा पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने प्रशासन से टकराव का रास्ता चुना हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.

दरभंगा में गुरुवार को राहुल गांधी को नगर परिषद के पास स्थित टाउन हॉल में आना था. कांग्रेस नेता डॉ. मदन मोहन झा ने जिला प्रशासन से इस बाबत अनुमति भी ली थी. अगर राहुल गांधी टाउन हॉल में कार्यक्रम करते तो बात आई गई वाली हो जाती, जबकि इस समय कांग्रेस को एक हाइप की जरूरत है. राहुल गांधी इस बात को तो भलीभांति जानते हैं कि हेडलाइन कैसे बनने वाली है. यह कोई नहीं पूछेगा कि अगर कार्यक्रम टाउन हॉल में था तो आंबेडकर हॉस्टल में जाने की जरूरत क्या थी? लोग तो टीवी पर बस यह देखेंगे कि राहुल गांधी को बिहार पुलिस आगे नहीं जाने दे रही है.

O यह सब सोची समझी रणनीति

जानकार मानते है कि यह सब सोची समझी रणनीति के तहत किया गया. ऐसा करके राहुल गांधी की पॉलिटिक्स को टकराव वाली बनाने की कोशिश की जा रही है और यह कोशिश जाने कब से हो रही है. ऐसा करके यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि पीएम मोदी और भाजपा से अगर कोई टक्कर ले सकता है तो वो हैं राहुल गांधी. इसलिए राहुल गांधी को हॉस्टल की ओर ले जाया गया और जाहिर है कि वहां धारा 163 लागू था तो पुलिस तो रोकेगी ही. इस बारे में दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने पहले ही बता दिया था कि आंबेडकर हॉस्टल शैक्षणिक जगह है और वहां कोई राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती.

O … और टकराव ही हो ही गया

दरभंगा के डीएम ने यह भी कहा था कि वीवीआईपी की सुरक्षा के लिहाज से अन्य कहीं भी कार्यक्रम करने की इजाजत देना सही नहीं था. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता सुरक्षा और कानून व्यवस्था को संभालने की है. फिर भी टकराव हुआ, क्योंकि राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदल दी गई. दरअसल, कांग्रेस दलित छात्रों के माध्यम से एक बड़े वर्ग को साधने की फिराक में है. राहुल गांधी दलित छात्रों के बीच जाकर राज्य सरकार की व्यवस्था को शैक्षणिक अराजकता करार देने के फिराक में थे. अब अगर वे टाउन हॉल में नॉर्मल तरीके से अपनी बात रखते तो कम लोगों तक यह बात पहुंचती, लेकिन जब उनको रोका गया तो जाहिर सी बात है कि देश भर की मीडिया का ध्यान इस ओर गया.

O अपने दांव में सफल हुए राहुल

राहुल गांधी ने आजमाया हुआ दांव यहां भी खेला. उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोका तो वे पैदल ही आंबेडकर हॉस्टल की ओर बढ़ चले. जाहिर सी बात है कि वे टकराव के मूड में थे और इस टकराव से उपजी लहर अपने पक्ष में भुनाने के पक्ष में थे. राहुल गांधी अपनी इस कोशिश में सफल रहे. प्रशासन ने उन्हें भले ही रास्ते में रोका पर राहुल गांधी को मंजिल तक जाने से नहीं रोक पाया. राहुल गांधी ने दलित छात्रों से संवाद स्थापित कर अपनी यात्रा के मकसद को हासिल कर लिया. प्रशासन ने रोका तो उनको एक बहाना भी मिल गया कि राज्य सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है और वे इस आवाज को दबने नहीं देंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.