Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

जबलपुर के निपुन सिंह बने नए ‘मिस्टर इंडिया’ : सपना शाहरुख खान बनना!

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

जबलपुर के निपुन सिंह बने नए ‘मिस्टर इंडिया’, सपना शाहरुख खान बनना

OO मॉडलिंग की दुनिया में जबलपुर का मान बढ़ाया; तबला-गिटार बजाकर जीते खिताब, परिवार का मिला पूरा सहयोग

जबलपुर, मध्य प्रदेश: जबलपुर के युवा निपुन सिंह ने मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस्टर इंडिया’ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया है। निपुन ने देशभर के 20 हजार से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता कल रात संपन्न हुई और आज सुबह से ही निपुन की सफलता की खबरें सुर्खियों में हैं।

O पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा

25 वर्षीय निपुन सिंह के माता-पिता उनके इस सफर में हमेशा सहायक रहे हैं। उनके पिता और उनकी माता ने निपुन को हमेशा अपनी रुचि और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। निपुन की पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़े अधिक विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इतना साफ है कि उनके परिवार ने उन्हें मॉडलिंग और मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया।स्कूल समय से ही वे बास्केटबॉल के कुशल खिलाड़ी है और नेशनल में एमपी का प्रतिनिधित्व भी किया है।

O ये रुचि और शाहरुख बनने का है सपना

निपुन की रुचि केवल मॉडलिंग तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ कॉम्पीटिशन में अपने टैलेंट शोकेज राउंड में तबला और गिटार बजाकर जजों को प्रभावित किया। यह उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

अपने इंटरव्यू में निपुन ने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बनना है। उन्होंने कहा, “मैं बॉलीवुड में विक्की कौशल सर को पसंद करता हूं। उनकी एनर्जी गजब की है। उन्होंने पहले छोटी फिल्म की और आज किस मुकाम पर हैं ये हम सब जानते हैं। वैसे बॉलीवुड में सबका अल्टीमेट गोल शाहरुख खान बनना है। मेरा गोल भी शाहरुख खान साहब हैं।” एक्ट्रेस में टैलेंट वाइज उन्हें आलिया भट्ट पसंद हैं।

O मॉडलिंग का करियर और भविष्य की योजनाएं

निपुन ने अपनी मॉडलिंग की शुरुआत कॉलेज के दिनों में की थी, लेकिन उन्होंने पिछले दो सालों से इसे प्रोफेशनली कर रहे हैं। ‘मिस्टर इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद निपुन का अगला लक्ष्य ‘मेन हंट इंटरनेशनल’ जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उनकी यह उपलब्धि जबलपुर के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.