Home कोरबा कोरबा में दिखा चांद कल मनाई जाएगी ईद, सुन्नी मुस्लिम जमात ने...

कोरबा में दिखा चांद कल मनाई जाएगी ईद, सुन्नी मुस्लिम जमात ने दी मुबारकबाद

कोरबा। कोरबा पुरानी बस्ती स्थित मदीना मस्जिद के पेशेइमाम सहित लोगों ने ईद का चांद देखा और इमाम ने इसकी तस्दीक की है.इसके बाद अब कल 31 अप्रैल को 9:45 में कोरबा के पुराने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी.

सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर आरिफ खान एवं कार्यवाहक सदर मोहम्मद रफीक मेमन ने तमाम लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमजान के इस मुकद्दस महीने में जोकि इबादतों और रहमतों वाला महीना है सभी मुस्लिम भाई 30 दिन रोजा रखकर और तरावीह की नमाज़ अदाकार पूरे महीने इबादतों में गुजारी कल कोरबा के पुराने ईदगाह में 9:45 में ईद की नमाज अदा की जाएगी समय का ध्यान रखते हुए ईद की नमाज में शामिल हो इसके साथ ही तरफ में ईद की नमाज कब्रिस्तान में एवं मस्जिदों में हस्बेजेल अदा की जाएगी.

इधर कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात के सरपरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी, सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने तमाम नगर वासियो से अपील किया है कि ईद का चांद नज़र आ गया है और तमाम नगर वासियो को ईद की मुबारकबाद दी है,कोरबा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी नमाज़ का समय और जगह इस प्रकार है
मरकज़ी ईदगाह में पुरानी बस्ती में सुबह 8:45 बजे ,ईदगाह गेरवाघाट में सुबह 8:30 बजे , एसईसीएल ईदगाह में सुबह 8:15बजे , जामा मस्जिद पावर हाउस रोड में सुबह 9:30 बजे मदीना मस्जिद पुरानी बस्ती में सुबह 9:00 बजे मस्जिद गरीब नवाज टीपी नगर में सुबह 8:30 बजे मस्जिद गौसे आजम मुड़ापार में सुबह 8:30 बजे शाही नूरी मस्जिद बुधवारी 8:30 बजे
ईदगाह कटघोरा सुबह 9:00 बजे मस्जिद गरीब नवाज तहसील भाटा कटघोरा में 8:30 बजे जामा मस्जिद रामपुर में सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद नॉन्बिरा में सुबह 8:30 बजे मस्जिद गरीब नवाज राजगामार में सुबह 8:30 बजे मदरसा गुलशन मदीना ओमपुर में सुबह 8:30 ईद का ईदगाह सुबह 8:00 बजे ईदगाह बरपाली सुबह 8:00 बजे मस्जिद अमीन शरण भैंस मा सुबह 8:00 बजे गौसिया मस्जिद रूम गड़ा सुबह 8:30 बजे जमा मस्जिद श्याम सुबह 9:00 बजे गौसिया मस्जिद बाल को सुबह 8:30 बजे इकरा मस्जिद नूंडराहा सुबह 8:30 बजे सुन्नी मस्जिद जोगी पाली सुबह 8:30 बजे एनटीपीसी कोरबा सुबह 8:00 बजे सी. एस. ई .बी. (वेस्ट)कोरबा सुबह 9 बजे नमाज़े ईद उल फित्र अदा की जाएगी