Home कोरबा कोरबा : बालको ने शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस

कोरबा : बालको ने शिक्षकों को सम्मानित कर मनाया शिक्षक दिवस

00 समाज के भविष्य-निर्माताओं का किया अभिनंदन

TTN Desk

बालकोनगर, 6 सितंबर 2025: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया. ‘गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिले न मोक्ष’ की भावना को साकार करते हुए, बालको प्रबंधन ने 400 से अधिक शिक्षकों के समर्पण और अथक परिश्रम की सराहना की.

0 बालको की सार्थक पहल, 400 से अधिक शिक्षक सम्मानित

इस खास मौके पर, बालको प्रबंधन ने टाउनशिप के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया, जिनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको टाउनशिप स्कूल (बीटीएस), डीएवी, मिनीमाता, शासकीय कन्या विद्यालय, परसाभाठा, एमजीएम, बालसदन, शिक्षानिकेतन, चंद्रोदय, जीएस सेक्टर-5, स्वामी आत्मानंद और आदर्श मंदिर शामिल थे. प्रबंधन ने प्रत्येक विद्यालय में जाकर शिक्षकों से बातचीत की और उनके अनमोल योगदान के लिए आभार व्यक्त किया. इस दौरान शिक्षकों को एक छोटा-सा उपहार भेंट कर उनके कार्य को सम्मान दिया गया.

0 शिक्षा और समाज के प्रति बालको की प्रतिबद्धता

यह सम्मान समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह बालको और स्थानीय शैक्षिक समुदाय के बीच के संबंधों को और मजबूत करने का एक भावनात्मक पल था. शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाते हैं.
बालको की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि कंपनी न केवल औद्योगिक प्रगति पर ध्यान देती है, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक विकास में भी सक्रिय रूप से योगदान देती है. यह सम्मान समाज के उन भविष्य-निर्माताओं को समर्पित था, जो अपने ज्ञान, मूल्यों और कड़ी मेहनत से एक उज्जवल राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं.