कोरबा।चाकूबाजी की यह घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र में मुख्य कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। कोरबा जिले के शुक्लखार का युवक चंद्रभान देवपहरी अपने गर्लफ्रेंड के साथ से लौट रहा था, तभी कॉफ़ी पॉइन्ट के आगे बाइक सवार ने उसे ओवरटेक किया और फिर सामने आकर बहस की बाद चाकू मारकर भाग निकला। आरोपी 2 लोगो के बारे में जानना चाह रहा था।घायल युवक ने बताया कि हमलावर युवक ने पहले गाड़ी रुकवाई, फिर बहस करने लगा। उसके बाद हाथापाई पर उतर आया। जब उसका विरोध किया तो आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लेकिन बाइक सवार युवक और युवती ने उसके बाद भी हार नही मानी और दोनों ने उसी हालत में उसे पकड़ कर रखा। इसी दौरान चाकू से गर्दन पर वार सहने के बावजूद लड़ते रहे। काफी देर बाद हमलवर ने युवक के हाथ को दांत से काट कर पर्स लेकर जंगल की ओर फरार हो गया। फिर कुछ देर बाद राहगीरों को घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इस बारे में बालको नगर पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने हमलावर की खोज शुरू कर दी है।
कोरबा : कॉफी प्वाइंट घूमने युवक और गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला,हमलावर फरार
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

