TTN डेस्क
कोरबा:शहर के घंटाघर से रविशंकर शुक्ल नगर मार्ग पर एम पी नगर उद्यान के पास आज शुक्रवार की रात कोई नौ बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जहाँ दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार बुरी तरह डैमेज हो गई।
0 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की मुख्य बातें:
🚗 उड़ीसा पासिंग कार: हादसे में उड़ीसा नंबर की कार में सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
🏃♂️ कोरबा पासिंग कार: दुर्घटना में शामिल दूसरी कार कोरबा नंबर की थी। टक्कर के ठीक बाद उसमें सवार युवक मौके से फरार हो गए।
🏥 अस्पताल में भर्ती: घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सजग नागरिकों की मदद से घायल महिला और पुरुष को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
👮 पुलिस की कार्रवाई:

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के साथ-साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। फरार युवकों की तलाश जारी है।


