Home Breaking News ऑफर : भारत ने अमेरिका को दिया ‘जीरो-फॉर-जीरो’ टैरिफ का प्रस्ताव

ऑफर : भारत ने अमेरिका को दिया ‘जीरो-फॉर-जीरो’ टैरिफ का प्रस्ताव

0O भारत ने अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार, भारत ने अमेरिका को “जीरो-फॉर-जीरो” टैरिफ ऑफर की पेशकश की है,

TTN Desk

नई दिल्ली।इस प्रस्ताव के तहत फार्मास्यूटिकल्स, स्टील और ऑटो पार्ट्स जैसे चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर शून्य टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। यह ऑफर पारस्परिक आधार पर है, जिसमें भारत की उम्मीद है कि अमेरिका भी भारतीय सामानों पर समान टैरिफ छूट देगा।

O यह प्रस्ताव भारत

अमेरिका के बीच चल रही मिनी-ट्रेड डील वार्ता का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देना और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। हालांकि, यह ऑफर विशिष्ट मात्रा तक सीमित है और अभी अंतिम रूप लेना बाकी है।

O क्या कहते है विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों के जवाब में भारत की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, ताकि वैश्विक व्यापार में भारत अपनी स्थिति को और सशक्त कर सके।सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच कृषि उत्पादों, डेयरी और डिजिटल व्यापार जैसे क्षेत्रों पर भी चर्चा जारी है, लेकिन इन पर सहमति बनना अभी चुनौतीपूर्ण है।

भारत का यह कदम न केवल व्यापारिक संबंधों को गति दे सकता है, बल्कि वैश्विक मंच पर उसकी आर्थिक कूटनीति को भी मजबूती प्रदान कर सकता है।