Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, September 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

ऐसा देश है मेरा.. : इस गांव में नहीं हैं एक भी मुस्लिम , हिन्दू देते हैं मस्जिद में पांचों वक्त की अजान

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO बिहार के नवादा में एक अनोखा माड़ी गांव है,जो धार्मिक एकता का जीवंत संदेश देता है।यहां एक भी मुस्लिम नहीं हैं. फिर भी हिंदू समाज की तरफ से यहां की कोई 200 साल पुरानी मस्जिद को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है. इतना ही नहीं इस मस्जिद में हिंदू समाज पेन ड्राइव लगाकर माइक के सहारे पांच वक्त की नमाज हेतु अजान भी लगाते हैं. हिंदू समाज इस मस्जिद की देखरेख ठीक उसी श्रद्धा से तरह से करते हैं जैसे एक मंदिर की की जाती है.

TTN Desk

देश में जहां कई मौकों पर हिंदू-मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक तनाव की स्थिति देखने और सुनने को मिलती है, वहीं बिहार के नालंदा जिले का एक गांव हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहा है. यह जानकर किसी को भी आश्चर्य होगा कि इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है, लेकिन यहां एक मस्जिद में हर रोज पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है और अजान होती है.यह मस्जिद मुसलमानों की अनुपस्थिति में उपेक्षित नहीं है, बल्कि हिंदू समुदाय इसकी बाकायदा देख-रेख करता है, यहां पांचों वक्त नमाज अदा करने की व्यवस्था करता है. मस्जिद का रख-रखाव, रंगाई-पुताई का जिम्मा भी हिंदुओं ने उठा रखा है. गांव में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग बिना कोई संकोच के मस्जिद को अपने मंदिर की तरह ख्याल रख रहे हैं.

O पेन ड्राइव से अजान होती है

मस्जिद की साफ-सफाई की जिम्मेदारी गांव के ही बखोरी जमादार, गौतम प्रसाद और अजय पासवान के जिम्मे हैं. मस्जिद में नियमानुसार साफ-सफाई, मरम्मत के साथ-साथ हर दिन अजान दिलाया जाता है. हिंदू धर्म के लोगों ने अजान नहीं सीखने के कारण इसका भी उपाय ढूंढ लिया. ये लोग पेन ड्राइव के माध्यम से अजान दिलाने लगे. हर दिन पांच बार इस मस्जिद में अजान होती है. मस्जिद की रंगाई-पुताई का मामला हो या फिर तामीर का, पूरे गांव के लोग इसमें सहयोग करते हैं.

O बीमारी दूर होने की है मान्यता

इतना ही नहीं, गांव के हिंदू धर्म के लोग भी किसी भी शुभ काम से पहले यहां आकर दर्शन करते हैं. शादी-विवाह के अवसर पर जिस तरह से हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर में कार्ड भेजा जाता है वैसे ही यहां भी कार्ड भेजा जाता है. मान्यता है कि ऐसा न करने वालों पर आफत आती है. सदियों से चली आ रही इस परंपरा को लोग बखूबी निभा रहे हैं. इतना ही नहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी को गाल फुल्ली बीमारी होने के बाद इस मस्जिद में रखे पत्थर को सटाने से बीमारी दूर हो जाती है. मस्जिद के अंदर एक मजार भी है. इस पर भी लोग चादरपोशी करते हैं.

O हर शुभ मौके पर मत्था टेकते है गांव के निवासी

गांव के बुजुर्ग जानकी पंडित बताते है मस्जिद में नियम के मुताबिक सुबह और शाम सफाई की जाती है, जिसका दायित्च यहीं के लोग निभाते हैं. गांव के लोग हर शुभ मौके पर पहले मस्जिद में ही आते हैं. सबसे पहले यहां मत्था टेकते हैं, फिर मंदिर में जाते हैं. यहां जो भी मनोकामना मांगते है, उनकी मनोकामना पूरी होती है. जैसे मंदिर है वैसे मस्जिद है. दो बार यहां दंगा हुआ था, उसके बाद सभी मुस्लिम परिवार गांव छोड़ बिहारशरीफ चले गए. तब से यहां के लोग इसकी देखभाल कर रहे हैं’।

O …और हिंदुओं ने उठा लिया मस्जिद के रखरखाव का जिम्मा

ग्रामीण बताते हैं कि वर्षों पहले यहां मुस्लिम परिवार रहते थे, परंतु धीरे-धीरे उनका पलायन हो गया और इस गांव में उनकी मस्जिद भर रह गई है. जिसके बाद मस्जिद की देखभाल का जिम्मा हिंदू धर्म के लोगों ने उठा लिया. गांव के ही बखोरी जमादार, गौतम प्रसाद और अजय पासवान ने मिलकर मस्जिद की देखभाल करनी शुरू कर दी. इस गांव में आज करीब 2000 आबादी है और सभी हिंदू धर्म के लोग हैं. 1981 से ही हिंदुओं द्वारा इस मस्जिद की देखभाल की जा रही है.

O दंगों का डर है मुसलमानों के गांव से पलायन की वजह

लोगों का कहना है कि मुसलमान यहां कम से कम तीन सदी पहले बसे थे. 1946 के साम्प्रदायिक दंगे के बाद मुस्लिम परिवार गांव छोड़कर पलायन कर गए. उसके बाद 1981 में हुए दंगे के बाद बचे हुए मुसलमान भी यहां से बिहारशरीफ शिफ्ट हो गए.हालांकि गांव में कभी सांप्रदायिक हिंसा नहीं हुई. तब से हिंदुओं द्वारा इस मस्जिद की देखभाल की जा रही है. 1945 तक यहां 45 मुस्लिम परिवार, 45 कुर्मी परिवार और 10 अन्य जातियों के परिवार रहते थे.

O वो आए फिर नहीं आई मुसीबत,गांव का नाम बदलते गया

ग्रामीण बताते हैं कि पहले इस गांव का नाम मंडी था. यह जिले में एक बाजार के रूप में स्थापित था. बाद में इसका नाम माड़ी पड़ा. लेकिन गांव में बार-बार बाढ़ व आग लगने से हुई तबाही के बाद इसका नाम बदलता चला गया. पहली तबाही के बाद इसका नाम नीम माड़ी पड़ा, फिर पाव माड़ी, इसके बाद मुशारकत माड़ी और अंत में इस्माइलपुर माड़ी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले अक्सर अगलगी की घटना होती थी. बाढ़ भी आया करती था. करीब 5 से 6 सौ साल पहले हजरत इस्माइल नाम के शख्स गांव आए थे. उनके आने के बाद गांव में कभी तबाही नहीं आई. उनके गांव में आने से अगलगी की घटना खत्म हो गई. जब उनका निधन हो गया तो ग्रामीणों ने मस्जिद के पास ही उन्हें दफना दिया है. जिनकी यहां पर मजार है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.