Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

अब इजराइल की एयर स्ट्राइक से दहला लेबनान : नसरल्लाह की धमकी बन गई हिजबुल्लाह पर ही कहर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

पेजर,वॉकी टॉकी और सोलर सिस्टम हमले के बाद इजराइल की एयरफोर्स ने लेबनान के दक्षिणी इलाकों हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई मिसाइल लॉन्च पैड, गोला बारूद डिपो और सैन्य इमारतें तबाह हो गईं। यह हमला हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की धमकी का जवाब माना जा रहा है, जिसमें नसरल्लाह ने इजराइल पर लेबनान में नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए इसका बदला लेने की चेतावनी दी थी।

इजराइल कर रहा लगातार अटैक

इससे पहले हिजबुल्लाह ने इजराइल पर कत्युषा रॉकेट से हमला किया, जिसमें 15 से ज्यादा स्थानों को निशाना बनाया गया। इजराइल ने इन हमलों को निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त की, लेकिन जवाब में इजराइली विमानों ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में जोरदार बमबारी की। इस एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 30 से अधिक मिसाइल लॉन्च पैड और गोला-बारूद के भंडार नष्ट कर दिए गए।

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने बताया कि यह हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए। हमलों में हिजबुल्लाह के कई सैन्य भवन और अन्य संवेदनशील ठिकाने भी तबाह हुए। इजराइल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत कर दी है और संगठन के खिलाफ लगातार कार्रवाइयां की जा रही हैं।

हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले किए गए निष्क्रिय

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने इजराइल पर लेबनान में नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए इसका बदला लेने की धमकी दी थी। अपने वीडियो संदेश में नसरल्लाह ने कहा था, “इजराइल ने रेड लाइन क्रॉस की है और इसका जवाब दिया जाएगा।” इसके बाद हिजबुल्लाह ने इजराइल के उत्तरी हिस्से में कत्युषा रॉकेट से हमले किए, जिसे इजराइल ने निष्क्रिय कर दिया।

हिजबुल्लाह के हमले के बाद, इजराइल के लड़ाकू विमान लेबनान के आसमान में दिखाई दिए और उन्होंने एक के बाद एक कई शहरों में बमबारी की। दक्षिणी लेबनान में स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ये हमले बहुत ही सटीकता से किए गए, जिसमें भारी नुकसान हुआ। आईडीएफ के अनुसार, इस एयरस्ट्राइक का मकसद हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से खत्म करना है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.