Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

TTN ब्रेकिंग : खान सर को पटना में पुलिस ने हिरासत में लिया,छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे,लाठी चार्ज में अनेक छात्र घायल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

पटना पुलिस ने खान सर को शुक्रवार की रात हिरासत में लिया है. नॉर्मलाइजेशन पर BPSC के खिलाफ छात्र प्रदर्शन में शामिल थे. उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है, जहां भारी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. खान सर के साथ गुरु रहमान भी इस प्रदर्शन में शामिल थे. यह गिरफ्तारी तब हुई, जब छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिससे कई छात्रों को चोटें आईं.

O छात्रों का विरोध नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ

खान सर और उनके समर्थक छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे और नॉर्मलाइजेशन को खत्म करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि जब तक बीपीएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा, तब तक वे अपना विरोध खत्म नहीं करेंगे. यह प्रदर्शन बीपीएससी के खिलाफ था, जो परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों से विरोध कर रहा था.

O प्रदर्शन में खान सर ने क्या कहा था?

छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान खान सर ने कहा था कि इस लड़ाई में किसी भी असामाजिक तत्व और माफिया को घुसने नहीं देंगे. उन्होंने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग क्लास स्टूडेंट हैं या नहीं हैं? क्या आप लोग ऐसे लोगों को घुसने देंगे? खान सर ने कहा कि माफिया लोग कान खोलकर सुन लें कि आपको जहां जाना है जाएं, हम लोग यहां से नहीं लौटेंगे. अगर यहां से लौटेंगे तो नॉर्मलाइजेशन रद्द होने के बाद ही जाएंगे. माफिया लोगों की कोई जरूरत नहीं है. वह यहां से चले जाएं.

O पुलिस लाठीचार्ज के बाद बढ़ा छात्रों का गुस्सा

प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए. इसके बावजूद छात्रों ने अपना विरोध जारी रखा. खान सर और गुरु रहमान छात्रों के समर्थन में आगे आए और उन्होंने आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया. इस घटना ने पटना में छात्रों के बीच गुस्से को और बढ़ा दिया.

O ये तानाशाही है : तेजस्वी

पटना में हुए लाठीचार्ज पर बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे तानाशाही करार दिया और नीतीश सरकार से सवाल किया कि क्यों बिहार के छात्रों से संवाद स्थापित करना सरकार के लिए मुश्किल हो रहा है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि लाठीचार्ज ने सरकार के अहंकार को उजागर किया है और छात्रों के साथ न्याय नहीं किया गया है. इस घटना ने पटना के छात्रों को अपने अधिकारों के लिए और भी प्रेरित किया है, और सरकार पर दबाव बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

Editors Picks

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.