कोरबा। कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र के द्वारा अपने अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु तीन क्वारंटीन सेंटर संचालित किये जा रहे हैं |
कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकोल के अनुसार पुरे देश में एक राज्य से दुसरे राज्य में यात्रा करने वाले व्यक्ति को 14 दिवस का क्वारंटीन किया जाता हैं, ताकि संभावित कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोका जा सके | उक्त के परिपालन में एसईसीएल, गेवरा प्रबन्धन ने गेवरा परियोजना के उन सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों जो अन्य राज्य से यात्रा करके गेवरा आ रहे हैं, उन सभी को कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकोल के अनुसार गेवरा क्षेत्र द्वारा संचालित तीन क्वारंटीन सेंटर्स में 14 दिवस हेतु मुफ्त क्वारंटीन किया जा रहा हैं | कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर जारी लॉकडाउन से पूर्व जो अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजन, अधिकतर बाहर पढाई कर रहे बच्चे जो की लॉकडाउन के कारण अन्यत्र फंस गये थे, वे अब लॉक डाउन में छुट मिलने के बाद वापिस गेवरा आ रहे हैं| अतः उन सबको गेवरा क्षेत्र द्वारा संचालित तीन ( १. सीईटीआई हॉस्टल, गेवरा क्षेत्र, वर्कर्स क्लब, गेवरा क्षेत्र एवं स्वरांजलि संगीत सेंटर C-3, उर्जा नगर ) क्वारंटीन सेंटर्स में 14 दिवस हेतु मुफ्त क्वारंटीन किया जा रहा हैं, और उनके लिए मुफ्त भोजन-पानी की व्यवस्था भी जा रही हैं | उक्त तीनो क्वारंटीन सेंटर्स में से एक क्वारंटीन सेंटर ‘स्वरांजलि संगीत सेंटर C-3, उर्जा नगर’ को महिला सुरक्षा के मद्देनज़र लड़कियों/महिलाओं हेतु आरक्षित किया गया हैं | क्वारंटीन सेंटर्स में ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था में साफ़-सफाई के साथ-साथ कोरोना वाइरस से बचाव के सभी एहतियात जैसे- फेस कवर/ मास्क को अनिवार्य रूप से पहनकर और सैनिटाइजर/हैण्डशॉप आदि के उपयोग के साथ-साथ ‘सामाजिक दुरी’ का उचित पालन भी सुनिश्चित किया जा रहा हैं | उक्त क्वारंटीन सेंटर्स में क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच हेतु राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स के साथ-साथ एनसीएच, गेवरा के विभागीय डॉक्टर्स द्वारा निरंतर सुबह-शाम स्वास्थ्य जांच एवं थर्मल स्क्रीनिग की जाती हैं | उक्त तीनो क्वारंटीन सेंटर्स में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं तथा 24×7 घंटे सीसीटीवी कैमरों एवं सुरक्षा गार्डों की निगरानी सुनिश्चित की गयी है | उक्त क्वारंटीन सेंटर्स के संचालन में गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एस. के. पाल के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाए प्रमुख डॉ. बेहरा, श्री संजीव मेहता, ओएसडी श्री अविनाश शुक्ल, श्री जे. साईं खेतकर एवं श्री रवि कुमार आदि अधिकारी अपनी उल्लेखनीय सेवाए दे रहे हैं | गेवरा क्षेत्र द्वारा संचालित उक्तं तीनो क्वारंटीन सेंटर्स में लगभग कुल 120 बेड की क्षमता युक्त हैं, जिनमे सीईटीआई हॉस्टल में 52, वर्कर्स क्लब में 60 एवं स्वरांजलि संगीत सेंटर C-3, उर्जा नगर में 08 बेड की क्षमता युक्त हैं|
एसईसीएल, गेवरा परियोजना एवं कार्यालय द्वारा देश की ऊर्जा आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु लॉकडाउन अवधि के दौरान भी खदान एवं कार्यालय की सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित किये हुए हैं क्यूंकि कोयला उत्पादन कार्य देश की प्रमुख आवश्यक सेवाओं में से एक हैं और गेवरा क्षेत्र अपने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की कोरोना से सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध हैं। कोरोना वाइरस के रोकथाम एवं बचाव के मद्देनजर जारी लॉक डाउन में गृह मंत्रालय व कोयला मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश और तैयार किए गए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए गेवरा क्षेत्र में कार्य किया जा रहा हैं | एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र द्वारा उत्पादन एवं व्यापार के साथ-साथ अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका का निर्वहन निरंतर पूर्ण किया जाता हैं |
Secl गेवरा : स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सर्वोपरि, कंपनी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं 3 qurantine सेन्टर
Keep Reading
Add A Comment
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

