

00 टीएमसी के दिनों घड़ों में मचा घमासान,सीएम शुभेंदु बोले किसीको बक्शा नहीं जायेगा
TTN डेस्क
कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने रेत व पत्थर माफिया और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य का कैश और सोना बरामद किया है। मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस छापेमारी के दौरान ₹28.5 करोड़ से अधिक नकद और 15 किलो सोना (जिसकी कीमत लगभग ₹21.5 करोड़ आंकी गई है) जब्त किया गया। नोटों की गिनती इतनी बड़ी मात्रा में थी कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।
0 ड्राइवर से बना मैनेजर, आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मिनार मंडल पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया। वह फरार चल रहे पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का साला और मैनेजर है।
0100 करोड़ की शादी फिर चर्चा में
इस कार्रवाई के बाद तुलु मंडल द्वारा वर्ष 2024 में अपनी बेटी की आलिशान शादी पर किया गया खर्च एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, इस शादी में करीब ₹100 करोड़ खर्च किए गए थे, जिसमें बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों को बुलाया गया था।
0 भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति: मुख्यमंत्री
कार्रवाई के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध सिंडिकेट के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की संपत्ति लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0 कार्रवाई के बाद TMC में सियासी घमासान
इतनी बड़ी बरामदगी के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पार्टी के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोपियों से संबंध होने के आरोप लगा रहे हैं। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के प्रभावशाली नेताओं से संबंधों का पता लगाया जाना चाहिए। वहीं, TMC विधायक प्रसून बनर्जी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही है।


