TTN Desk
कोरबा: विश्व हिन्दू परिषद कोरबा के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री अमरजीत सिंह के जन्मदिवस पर जिलेभर में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यक्रमों की धूम रही। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को भव्य उत्सव के बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
🍲 मरीजों के परिजनों को भोजन व आश्रम में बांटी खीर
जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया गया, जहाँ सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया। इसके साथ ही ‘अपना घर सेवा आश्रम’ में निवासरत प्रभुजनों (वृद्धों व असहायों) को सम्मानपूर्वक भोजन और खीर परोसकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
🩺 निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
इस दौरान बच्चों और आम नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टरों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
🚩 कार्यकर्ताओं में उत्साह, जगह-जगह दी गई शुभकामनाएं




विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के युवाओं द्वारा नगर व जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाकर अमरजीत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए जा रहे धर्म रक्षा, राष्ट्रहित, गौ-सेवा और संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में सेवा और जनजागरण के कार्य निरंतर जारी हैं।
इस अवसर पर विहिप और बजरंग दल के जिला, प्रखंड, नगर व वार्ड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


