TTN डेस्क 

कोरबा:कोरबा की पावन धरा पर सिंघानिया अग्रवाल परिवार (छितौली वाले) के तत्वावधान में पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान कोरबा के राताखार रोड स्थित जश्न रिसोर्ट में संपन्न होगा।
आयोजन के तहत 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल जश्न रिसोर्ट, कोरबा तक पहुंचेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेगा।
0 व्यास पीठ से कथा का रसपान कराएंगे भारद्वाज जी
दिव्य व्यास पीठ पर विराजमान होकर प्रख्यात कथा व्यास श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी अपने सुमधुर वाणी द्वारा भक्तजनों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी में गोता लगाएंगे और श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
0 विभिन्न दिवसों के मुख्य प्रसंग
12 सितंबर (प्रथम दिवस): श्री भागवत जी की शोभायात्रा, मंगलाचरण, श्री गणेश पूजन, श्रीमद्भागवत महाहाहात्म्य एवं गोकर्ण राज उपाख्यान।
13 सितंबर (द्वितीय दिवस): भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव परीक्षित संवाद।
14 सितंबर (तृतीय दिवस): कपिल देव मुनि संवाद, ध्रुव चरित्र, शिव-सती प्रसंग।
15 सितंबर (चतुर्थ दिवस): नृसिंह अवतार, वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म एवं जन्मोत्सव।
16 सितंबर (पंचम दिवस): श्री कृष्ण की बाल लीला, श्री गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग।
17 सितंबर (षष्ठम दिवस): कंस वध, गोपी गीत एवं रुक्मिणी विवाह।
18 सितंबर (सप्तम दिवस): सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष एवं व्यास पूजन।
19 सितंबर (अष्टम दिवस): हवन एवं पूर्णाहुति एवं प्रसाद।
इसके पश्चात 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को जश्न रिसोर्ट, कोरबा में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सिंघानिया अग्रवाल परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की विनम्र अपील की है।

