TTN डेस्क 
कोरबा। इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा के वर्ष 2026–2027 की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह 18 जुलाई को होटल आशीर्वाद इन में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान नई टीम ने औपचारिक रूप से शपथ लेकर संस्था की बागडोर संभाली।
संस्थापक मार्गरेट गोल्डिंग के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। पुरानी टीम द्वारा किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विदाई दी गई, जिसके बाद नई अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मंदीप भाटिया ने पदभार ग्रहण किया।
0 नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी:
उपाध्यक्ष: श्रीमती भारती अरोड़ा
सचिव: श्रीमती चरणजीत कौर
संपादक: श्रीमती रीता क्षेत्रपाल
कोषाध्यक्ष: श्रीमती सिमरन कौर
आई.एस.ओ.: श्रीमती तरनजीत कौर
पदभार संभालते ही अध्यक्ष श्रीमती मंदीप भाटिया ने प्रतिबद्धता दोहराई कि नई टीम सेवा, आत्मीयता और समर्पण के साथ महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कल्याण के कार्यों को गति देगी। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। अंत में आभार प्रदर्शन और सामूहिक छायाचित्र के साथ समारोह का समापन हुआ।


