00 जेल में बनी थी तिगड़ी: हत्या और दुष्कर्म के पुराने अपराधियों ने रिहा होने के बाद रची थी लूट की साजिश
TTN डेस्क
कटघोरा/कोरबा। छुरीकला स्थित ‘राज ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर और मिर्च पाउडर झोंककर लूट का प्रयास करने वाले दो शातिर आरोपियों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पूर्व में हत्या व दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में जेल में बंद थे, जहां उनकी आपस में दोस्ती हुई और उन्होंने इस लूट की साजिश रची। मामले का तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।
1 जुलाई 2026 की दोपहर पीड़ित राजकुमार अग्रवाल की दुकान में तीन आरोपी चेहरा ढंककर (एक महिला के भेष में) घुसे। काउंटर पर कट्टा अड़ाकर लूट का प्रयास किया, राजकुमार अग्रवाल के साहसिक प्रतिरोध और बाहर भीड़ जुटती देख वे डर गए और अपनी चोरी की बाइक व कट्टा मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
0 100 से अधिक कैमरों की जांच, जंगलों में दी दबिश
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जशपुर, पत्थलगांव और अंबिकापुर के जंगलों में दबिश देकर दो आरोपियों को धरदबोचा।
गिरफ्तार आरोपी: गोपाल सिंह गोंड (38 वर्ष, पसान) और परदेशी राठिया (40 वर्ष, श्यांग)।
फरार आरोपी: विष्णु प्रसाद राठिया (करतला)।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6), 61(2)(क) BNS व 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
0 सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम
इस मामले को सुलझाने में पुलिस कप्तान और उनकी विशेष टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा:
नेतृत्व व मार्गदर्शन: पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी लखन पटले, एएसपी कटघोरा नीतीश कुमार ठाकुर, एवं सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.)।
थाना व सायबर टीम: कटघोरा थाना प्रभारी मोती लाल पटेल, निरीक्षक धर्मनरायण तिवारी, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सोनवानी, सउनि राम पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह।

आरक्षक व अन्य स्टाफ: प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, अनुज सिंह, राजेश कंवर, गोपाल यादव, प्रशांत सिंह, रितेश शर्मा, सुनील सिंह तथा आरक्षक डेमन ओग्रे, आलोक टोप्पो, सुशील यादव, संजू सिंह, श्यांग सिदार, विरकेश्वर सिंह और रवि कुमार।

