00 दुःखद: पटेल पारा निवासी हेमा राकेचा का 49 वर्ष की आयु में निधन, समाज में शोक की लहर
TTN डेस्क
कोरबा। पटेल पारा निवासी श्री धीरज राकेचा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा राकेचा का 49 वर्ष की अल्प आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनके इस असमय निधन से राकेचा परिवार सहित स्थानीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। मिलनसार स्वभाव की धनी श्रीमती हेमा राकेचा अपने पीछे सुपुत्र शिखर राकेचा सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। उनके निधन को समाज व परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राकेजा दंपत्ति एक विवाह समारोह में रायपुर गए थे,जहां से वे धीरज राकेज की ससुराल कोंडागांव गए। सोमवार की देर रात वहां हेमा की तबियत बिगड़ी और बाद में उनका निधन हो गया।माना जा रहा है कि उन्हें हृदयाघात हुआ।
दिवंगत पुण्यात्मा की अंतिम यात्रा कल दिनांक 24.06.2026, दिन बुधवार को सुबह 9:00 बजे उनके निज निवास स्थान पटेल पारा, कोरबा से निकलेगी, जो मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जाएगी। जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
इस दुःखद घड़ी में स्थानीय नागरिकों, करीबियों और गणमान्य जनों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

