Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

Breaking बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, ‘दिल्ली स्पाइस’ रेस्टोरेंट मलबे में तब्दील; अनेक लोगों के दबे होने की आशंका

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 धमाके के साथ ताश के पत्तों की तरह ढही बिल्डिंग, चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

TTN डेस्क

कोटा | राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा का तलवंडी इलाका शनिवार रात उस समय दहल उठा, जब ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित एक तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते जमींदोज हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब बिल्डिंग के भूतल पर संचालित ‘दिल्ली स्पाइस मुरादाबादी’ नॉनवेज रेस्टोरेंट ग्राहकों से गुलजार था। अचानक हुए इस भीषण हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

0 धमाके जैसी आवाज और चारों तरफ धूल का गुबार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात 9 बजे एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। रेस्टोरेंट में उस वक्त 12-15 कर्मचारी और कई ग्राहक मौजूद थे। मलबे में लगभग 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन मलबे का ढेर इतना बड़ा था कि बिना भारी मशीनों के रेस्क्यू नामुमकिन था।

0 मशीनों का वाइब्रेशन बना काल?

हादसे की प्रारंभिक वजह पास में चल रहा निर्माण कार्य बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बगल में जेसीबी और ड्रिल-हैमर मशीनों से खुदाई और तोड़फोड़ का काम चल रहा था। मशीनों के तीव्र कंपन (Vibration) के कारण पुरानी बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह लोड नहीं सह पाई।

0 युद्धस्तर पर राहत कार्य

सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन फ्लड लाइट लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

* अब तक 8 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है।
* घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
* मलबे के नीचे से अभी भी दबी हुई आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे अपनों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 विधायक और आला अधिकारी मौके पर

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संदीप शर्मा और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। हमारी प्राथमिकता मलबे में दबे हर शख्स को सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.