TTN डेस्क
कोरबा/कटघोरा।नगर पालिका परिषद कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा निर्माण में लापरवाही और गंभीर अनियमितता बरतने वाले उप अभियंता (Sub Engineer) चंद्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
🔴 कार्रवाई का कारण
क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि निर्माण कार्य स्वीकृत एस्टिमेट के प्रावधानों के विपरीत कराया गया था:
❌ कांस्य प्रतिमा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
❌ प्रतिमा के विभिन्न हिस्सों से परतें उखड़ने लगी थीं।
❌ निर्माण कार्य लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा था।

नगरीय प्रशासन एवं विकास (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी आदेशानुसार, पदीय कर्तव्यों के विपरीत कृत्य करने पर छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी नियम, 1968 के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग तय किया गया है।

