Author: Nishant Manoj Sharma
रायगढ़। जिले मे आज हुई लूट एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। जिसमे 2 नकाबपोश लुटेरे साफ देखे जा सकते हैं जिन्होंने पहले ड्राइवर और गार्ड पर गोली चलाई और फिर कैश लेकर भाग निकले। वीडियो :
नई दिल्ली। आईसीएमआर के महानिदेशक और स्वास्थ्य सचिव डॉ बलराम भार्गव की कुछ चुने हुए संस्थानों को लिखी एक चिट्ठी सामने आई है। जिसके अनुसार आईसीएमआर और भारत बायोटेक मिल कर पूर्णतः स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। और उन इंस्टीट्यूट वैक्सीन के क्लिनिकल और ह्यूमन ट्रायल के लिए चुना गया है। चिट्ठी में लिखा है कि यह सरकार का टॉप मोस्ट प्रायोरिटी का प्रोजेक्ट है। और इसे 15 अगस्त के पहले पूरा करने का लक्ष्य है। जिसका मतलब यह होता है कि हमें देश में 15 अगस्त तक कोरोना बीमारी की पहली वैक्सीन मिल सकती है। जो…
रायगढ़। जिले में एटीएम कैश वैन से लूट की बड़ी घटना हुई है। जब वैन किरोड़ीमल आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम के पास थी, नकाबपोश लुटेरों ने उस पर हमला कर लूट को अंजाम दिया। वैन पर कब्जा करने के लिए लुटेरों ने ड्राइवर और गार्ड पर गोलियां चला दी जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। और गार्ड गंभीर रूप से घायल है। और लुटेरे वैन में स्थित लाखों रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना कि पुष्टि जिले के एसपी संतोष सिंह ने कि है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके के जायज़ा लेकर…
कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने एक लेटर जारी करते हुए सभी कोल इंडियन कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। गौरतलब है कि केंद्र के कोयला खनन को निजी क्षेत्र के लिए ओपन करने के फैसले के पश्चात केंद्रीय श्रमिक संघो द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया था। उसी परिपेक्ष में निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने यह लेटर जारी किया है। लेटर में उन्होंने आश्वासन दिया है कि हाई लेवल मीटिंग उन्हें कोयला मंत्री व सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया है कि कोल इंडिया के निजीकरण या विघटन का कोई सवाल ही पैदा नहीं…
मुंबई। बहुप्रचलित बॉलीवुड गीतों जैसे ‘ एक दो तीन ‘ ‘ हमको आज कल है इंतेज़ार ‘ ‘ धक धक करने लगा ‘ और ‘ डोला रे डोला ‘ को कोरियोग्राफ करने वाली प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसकी पुष्टि उनकी पुत्री सुकैना खान ने की। 3 बार की नेशनल अवॉर्ड विनर सरोज खान की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। इसी के साथ इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के बाद 2020 में दिवंगत बॉलीवुड हस्तियों की सूची में एक नाम और जुड़ गया है।
देश के सभी पत्रकारों के लिए केंद्र सरकार का तोहफा, ‘पत्रकार वेल फेयर स्कीम’ में सरकार ने किया संशोधन
नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘पत्रकार वेलफेयर स्कीम’ में संशोधन कर दिया है, यह देश भर के सभी पत्रकारों के लिए लागू हो गया है, दरअसल केंद्र सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए इस स्कीम को फरवरी 2013 में लागू किया गया था, अब इसमें संशोधन किया गया है, जिसका फायदा सभी जर्नलिस्ट्स ले सकेंगे। यदि किसी जर्नलिस्ट का निधन हो जाता है या फिर वह विकलांग हो जाता है, तो इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार उसके आश्रितों को 5 लाख रुपए की सहायता देगी। वहीं, इलाज के…
कोरबा। कोसबड़ी स्थित निर्मला स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल सिस्टर अजिया मैरी का बीती रात्रि 2:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। सिस्टर मैरी को एक सप्ताह पहले निमोनिया होने के बाद दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और टेस्ट के बाद उन्हें corona होने की पुष्टि हुई थीं। जिसका इलाज उसी अस्पताल में किया जा रहा था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद रात्रि ढाई बजे उनका निधन हो गया। सिस्टर मैरी 1998 में कोरबा आई थीं और 15 वर्षों तक निर्मला स्कूल में कार्यरत थीं। उन्हीं की देख रेख में रिस्दी स्थित नई निर्मला सीएसईबी स्कूल…
कोरबा । शादी समारोह में शामिल होने नैला गए अग्रवाल परिवार के सदस्य आज सुबह घर वापस आए तो उन्हें घर में हुई चोरी का पर चला। चोर घर सुना पड़ा देख ताला तोड़कर अंदर घुसे और सारी कीमती वस्तुवों का सफाया कर दिया। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उन्हें पहले से जानकारी थी कि परिवार कल तक वापस नहीं आने वाला है। रामपुर चौकी अंतर्गत कोसा बाड़ी में ब्लू बर्ड स्कूल के पीछे निवासरत विजय प्रकाश अग्रवाल की इंडस्ट्रियल एरिया में अलमारी बनाने की फैक्ट्री है वह सपरिवार एक परिचित की शादी में नैला गए हुए थे इसी…
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। इसके लिए सरकार ने कानून की धारा Section 69A of the Information Technology Act, 2000 का इस्तेमाल किया है। जिसके तहत सरकार को अधिकार होता है कि वह किसी भी वेबसाइट या एप पर रोक लगा सकती हैं जिससे भारत की एकता व अखंडता को किसी भी प्रकार का खतरा हो। बैन किए गए सभी ऐप्स के मुख्य सरवर चाइना में मौजूद हैं। और ऑफिशियल के अनुसार उन्हें यह सूचना मिली थी कि यह सारे ऐप्स भारत के सूचना…
नई दिल्ली। पीएमओ की तरफ से सूचना जारी की गई है कि पीएम मोदी कल शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे। आज आए एक बड़े फैसले में सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। हो सकता है मोदी उससे जुड़ी हुई कुछ जानकारी साझा करें। और लॉक डाउन 6 से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आए।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
