Author: Nishant Manoj Sharma
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ secondary education ने आज कक्षा बारहवीं के नतीजे घोषित कर दिए। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट cbscresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसकी जानकारी एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर के दी। https://twitter.com/DrRPNishank/status/1282571278256189442?s=19
अभी अभी खबर आ रही है कि अमिताभ बच्चन के बाद उनके पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी भी उन्होंने ट्वीट कर के दी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। और उनके परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
#BreakingNews | अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. उनके परिवार के लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है. उन सभी का रिजल्ट आना अभी बाकी है.
एसटीएफ की एक टीम जो विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ले के जा रही थी, उस काफिले की एक गाड़ी रास्ते में ऐक्सिडेंट से पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा हुआ था। हादसे के बाद विकास ने पुलिस की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। और पुलिस पर हमला किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने गोली मारी जो विकास के सीने में लगी। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। कल सुबह ही विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। पूजा के लिए फूल खरीदते समय एक…
उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड अपराधी और 8 पुलिस वालो की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार हो गया है। खबर के अनुसार विकास महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया था। और पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
बालकोनगर, 7 जुलाई। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में परियोजना ‘पहल’ संचालित की है। इसका उद्देश्य बालको टाउनशिप को प्लास्टिक बैग मुक्त बनाना और कर्मचारियों तथा व्यवसाय के साझेदारों को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के महत्व से परिचित कराना है। बालको छत्तीसगढ़ की उन प्रमुख कंपनियों में शामिल है जिसने प्लास्टिक के उन्मूलन की दिशा में कार्यक्रम संचालित किया है। ‘पहल’ की सफलता में बालकोनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स का उत्कृष्ट सहयोग है। परियोजना के अंतर्गत बालको टाउनशिप के नागरिकों को पर्यावरण संवेदी थैली वितरित किए गए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव की दिशा में नागरिकों को जागरूक किया गया है। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति कहते हैं कि पहल कार्यक्रम का उद्देश्य टाउनशिप के नागरिकांे को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। इस तरह का वातावरण निर्मित किया जा रहा है जिससे प्रत्येक नागरिक अपने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में योगदान कर सके। शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य के अनुरूप बालको अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन तथा औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए कटिबद्ध है। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की दिशा में न्यूनतम आवश्यक कार्यबल और संसाधनों के साथ बालको संयंत्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र और राज्य शासन के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया है। बालको ने अपने संसाधनों का प्रयोग इस प्रकार किया है जिससे कर्मचारियों, व्यवसाय के साझेदारों, समुदाय और संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को कोरोना वाइरस के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य में बालको पहली ऐसी कंपनी है जो वैधानिक आवश्यकता अनुरूप बालको अस्पताल में अपने कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों की प्री-मेडिकल और पीरियोडिक मेडिकल एक्जामिनेशन सुनिश्चित करता है। बालको सेफ्टी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सुरक्षा के अनेक मानदंडों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। डाटा के विश्लेषण के माध्यम से सुरक्षा को पुख्ता बनाने में मदद मिल रही है। बालको संयंत्र में कार्यरत ठेका कंपनी लिजमॉन्टेजेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक श्री अंकित सिंह बताते हैं कि बालको ने अपने कर्मचारियों की तरह ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल की है। औद्योगिक सुरक्षा, स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया है वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बालको कर्मचारियों के साथ ही ठेका कर्मचारियों को हेल्थ सप्लिमेंट उपलब्ध कराए गए हैं। बालको के विद्युत संयंत्र में कार्यरत संजीब कुमार पांडा ने बताया कि बालको में कर्मचारियों की सुरक्षा और व्यवसाय संचालन के मानदंड उत्कृष्ट हैं। बालको में नियोजित प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा के मानदंडों से परिचित कराया जाता है। विभिन्न कार्यक्षेत्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग की निगरानी की जाती है। वह और उनका परिवार बालको में सुरक्षित महसूस करते हैं। ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ नीति अनुसार बालको फ्यूम ट्रीटमेंट प्लांट (एफटीपी) जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए वायु की गुणवत्ता को नियंत्रित करता है। फ्लाई ऐश के निपटारे के लिए अत्याधुनिक हाई कंसंट्रेशन स्लरी डिस्पोजल सिस्टम (एचसीएसडी) का प्रयोग किया जाता है। फ्लाई ऐश का 100 फीसदी यूटिलाइजेशन फ्लाई ऐश अधिसूचना के अंतर्गत किया जाता है। टाउनशिप से निकलने वाले जैविक अपशिष्ट के निपटारे के लिए सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) स्थापित है। इससे जैविक अपशिष्ट को कंपोस्ट में बदलने में मदद मिलती है। हरियाली संवर्धन के लिए संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में साढ़े पांच लाख पौधे रोपे गए हैं। स्मेल्टर के प्रचालन में जल का 100 फीसदी रीसाइकल सुनिश्चित किया गया है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत आखरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर आज disney+hotstar के youtube चैनल पर रिलीज हो गया। फिल्म 24 जुलाई को इसी स्ट्रीमिंग साइट पर रिलीज होगी। ट्रेलर लिंक : https://youtu.be/GODAlxW5Pes
रायगढ़। कल दिन दहाड़े किरोड़ीमल आजाद चौक में हुई लूट और हत्या के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उनके साथ ही लूटे गए 14.50 लाख रूपए और वारदात में प्रयुक्त रिवॉल्वर भी बरामद की गई है। जिससे लुटेरों ने अंधाधुन फायरिंग की थी और वैन ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। रायगढ़ पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर के बाकी सारी डीटेल्स मीडिया से साझा करेगी। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस हरकत में आ गई थी, एसपी संतोष सिंह इन्वेस्टिगेशन की निगरानी कर रहे थे। जिले के बाहर जाने वाली सभी गाड़ियों…
हावड़ा -अहमदाबाद एक्सप्रेस और हावड़ा – मुंबई मेल अब हफ्ते में सिर्फ एक दिन चलेंगी बंगाल और झारखंड सरकार ने corona फैलने के दर से दर्ज कराया था विरोध रायपुर। कोरोना काल में रेलवे ने सारी पैसेंजर ट्रेन स्थगित कर दी है। लेकिन बाद में शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों में 2 हावड़ा – मुंबई मेल और हावड़ा – अहदाबाद एक्सप्रेस राज्य के प्रमुख स्टेशन से होकर गुजरती हैं जो छत्तीसगढ़ को बाकी राज्यो से जोड़ती है। इन दो ट्रेनों के अलावा एक ट्रेन गोंदिया – रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस ही नियमित रूप से चलने वाली ट्रेन है लेकिन उसका दायरा…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
