Author: Nishant Manoj Sharma
मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल को लेकर जारी बहस के बीच एक हालिया अध्ययन में क्लोरोक्वीन या हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग और अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों के बीच बढ़ती मौतों व हृदय संबंधी परेशानियों के बीच संबंध पाए गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बीते शुक्रवार मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित इस अध्ययन के लेखकों का कहना है कि कोविड-19 के इलाज में इन दवाओं का इस्तेमाल क्लिनिकल ट्रायल्स के अलावा नहीं किया जाना चाहिए. यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ज्यूरिख में हार्ट सेंटर के निदेशक और अध्ययन के सह लेखक प्रोफेसर फ्रैंक रुसचित्जका ने कहा कि…
ब्रेकिंग न्यूज राजनांदगांव जिले में 10 पॉजिटिव मिले 10 के 10 पॉजिटिव प्रवासी मजदूर राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल पेंड्री में लाने की तैयारी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने की पुष्टि।
5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। रायगढ़ जिले से 04 व जशपुर जिले से 01 मरीज़ की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 115 हो गई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आई है. जानकारी मुताबिक सिम्स अस्पातल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक मजदूर था और 20 मई को पुणे से लौटा था. लौटने के बाद से उसे मस्तुरी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. जहाँ उसे सर्दी-खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में तीन दिन बाद इलाज के दौरान बीमार मजदूर ने दम तोड़ दिया. मजदूर का कोरोना सेंपल लिया गया है था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है.…
राज्य में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार बड़े फैसले ले रही है। आज सरकार ने लिस्ट जारी करते हुए सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बाटा। देखिए आपका जिला है कौन से ज़ोन में
अभी अभी खबर आ रही है के लाहौर से कराची आता हुआ एक पैसेंजर विमान लैंडिंग के कुछ समय पहले ही क्रैश हो गया। कुछ लोगों ने विडियो ट्विटर पर पोस्ट किए हैं जिसमें प्लेन के आस पास कला धुआ दिखाई दे रहा है। खबर है के विमान में 107 यात्री यात्रा कर रहे थे। https://twitter.com/SoumitMohan/status/1263790512068313088?s=19
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की नई फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर अमेजॉन विडियो के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज़ ना होकर सीधे स्ट्रीमिंग साइट अमेजॉन विडियो पर 12 जून को आएगी। ट्रेलर लिंक : https://youtu.be/o0qeQ_yHqtA
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी पत्रकारों से सीधी बात कर रहे है. बंगाल पहुंचने के बाद पहले उन्होंने अम्फान तूफान द्वारा मचाई गई तबाही का हवाई सर्वेक्षण किया और अब वे लाईव हैं. सुने पीएम मोदी क्या कह रहे है. https://twitter.com/narendramodi/status/1263734564838465538?s=19
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को मीडिया के सामने मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने रेपो रेट कटौती, ईएमआई मोहलत समेत कई बड़े ऐलान किए. हालांकि, इसका शेयर बाजार पर कोई असर नहीं दिखा. इसके उलट शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ गई है. शक्तिकांत दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सेंसेक्स 350 अंक तक लुढ़क कर 30 हजार 600 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था तो इसी तरह निफ्टी में 60 अंकों की गिरावट आई और यह 9100 अंक के नीचे था.
कोरबा. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे है। कोरोना के गहराते संकट के बीच राज्य सरकार ने कल प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक महीने के चौथे शनिवार यानि 23 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। आपको बता दें कि कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई महीने में हर शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि दफ्तर और अन्य कार्यालय खुले…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
