Author: Nishant Manoj Sharma
बालकोनगर, 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मानव संसाधन के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं कार्य शैली के लिए वर्ष 2022 का ‘बेस्ट वर्कप्लेस इन मैन्यूफैक्चरिंग’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में मैन्यूफैक्चरिंग श्रेणी के अंतर्गत 132 उद्योग शामिल थे। बालको देश की उन टॉप 30 कंपनियों में शामिल है जिन्हें यह प्रमाणपत्र दिया गया है। प्रमाणपत्र ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदान किया गया। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधन, कार्य शैली और कर्मचारियों के अनुभवों के आधार पर पिछले तीन दशकों…
73 वें गणतंत्र दिवस पर बालको में श्री अभिजीत पति ने फहराया तिरंगा बालकोनगर। ‘‘संविधान लागू होने के बाद देश ने विकास के अनेक दौर देखे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि बालको के माध्यम से हम देश की सेवा कर रहे हैं।’’ ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित 73 वें गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। श्री पति ने ध्वज फहराया। श्री पति ने अपने संदेश में कहा कि हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएं जो सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक प्रगति में…
कोरबा 06 जनवरी 2022/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए दुकानों के खुलने और बंद होने की समय अवधि तय कर दी गई है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी आदेश जारी कर दिए हैं। जिले के सभी दुकाने रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। इस अवधि में केवल लोडिंग अनलोडिंग का काम किया जाएगा। सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आवासीय संस्थाएं आगामी आदेश…
नई दिल्ली। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा की तीनों कृषि कानून वापस होंगे। सारे आंदोलनकारी किसान अपने घर जाए। उन्होंने आगे कहा की वे आने वाले समय में भी किसानों के हित के लिए काम करते रहेंगे।
नई दिल्ली। दिवाली के दिन केंद्र सरकार ने करीब एक साल से महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत की सांस लेने का मौका दिया है। कल से एक्साइज ड्यूटी कम होगी। जिससे पेट्रोल 5 और डीजल 10 रु सस्ता बिकेगा। नए रेट 4 नवंबर से लागू हो जाएंगे।
बालकोनगर, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलित स्वास्थ्य इकाई के प्रचालन के लिए हेल्प-एज इंडिया के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इससे बालकोनगर और आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक लाभान्वित होंगे। चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए 45 विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। बालको और हेल्प-एज इंडिया के बीच 6 अक्टूबर, 2021 को एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति और हेल्प-एज इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रकाश बोरगांवकर ने…
कोरबा, 26 सितंबर। बालकोनगर स्थित श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सर्वेश्वरी सैनिकों ने नगर के मंदिरों, मस्जिद, गिरजाघरों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में झाडू वितरित किए। विचार गोष्ठी एवं भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों की उपस्थिति में बालको अधिकारी श्री नीरज सिंह ने ध्वजारोहण किया। सफल योनी का पाठ शाखा मंत्री श्री…
बालकोनगर, सितंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (व्हीएनआईटी), नागपुर के साथ समझौता (एमओयू) किया है जिसके अंतर्गत संयंत्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों में व्हीएनआईटी द्वारा विकसित ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रीन कांक्रीट व्हीएनआईटी का ऐसा नवाचार है जिसमें फ्लाई ऐश और बॉटम ऐश जैसे औद्योगिक अपशिष्टों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य संचालित किए जाते हैं। व्हीएनआईटी ने अपने शोध में यह पाया है कि यदि हाई सॉलिड सुपर प्लास्टिसाइजर को फ्लाई ऐश में मिलाकर प्रयोग…
सवा दो सौ एकड़ से अधिक रकबे में इस बार हो रही खेती कोरबा 2021. कोरबा जिले के करतला और कोरबा विकासखण्ड के करीब 30 गांव के किसान परंपरागत धान को छोड़कर काले धान (ब्लैक राईस) की खेती कर रहे हैं। औषधीय गुणों के कारण किसानों की यह उपज हाथों-हाथ बिक रही है। पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु और केरल तक की बड़ी ट्रेडिंग कंपनियां इस राईस के लिए किसानों से संपर्क कर रही हैं। लोकल मार्केट में भले ही इस चांवल की कीमत 150 से 200 रूपए किलो हो परंतु कई ट्रेडिंग कंपनियों के माध्यम से अमेजन और…
बालकोनगर, 2 सितंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन के अनेक आयामों से परिचित कराने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। सार्थक जन विकास संस्थान नामक गैर सरकारी संगठन के सहयोग से बालकोनगर में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य किशोरियों को ऐसे लीडर्स के तौर पर विकसित करना था जिससे वे समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक कर सकें। आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 60 किशोरी बालिकाओं ने भागीदारी की। कार्यशाला के बाद प्रशिक्षित लीडर्स को…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
