Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

बालको को मिला ‘बेस्ट वर्कप्लेस इन मैन्यूफैक्चरिंग’ प्रमाणपत्र-2022

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 15, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

 

बालकोनगर, 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मानव संसाधन के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं कार्य शैली के लिए वर्ष 2022 का ‘बेस्ट वर्कप्लेस इन मैन्यूफैक्चरिंग’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में मैन्यूफैक्चरिंग श्रेणी के अंतर्गत 132 उद्योग शामिल थे। बालको देश की उन टॉप 30 कंपनियों में शामिल है जिन्हें यह प्रमाणपत्र दिया गया है। प्रमाणपत्र ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट की ओर से प्रदान किया गया।

 

ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट उद्योगों के मानव संसाधन प्रबंधन, कार्य शैली और कर्मचारियों के अनुभवों के आधार पर पिछले तीन दशकों से आंकड़े तैयार करने के क्षेत्र में कार्यरत है। प्रति वर्ष 60 से अधिक देशों के लगभग 10 हजार संगठन अपनी मानव संसाधन नीतियों को उत्कृष्ट बनाने, कार्य शैली में उत्तरोत्तर सुधार करने की योजनाएं तैयार करने, बेंचमार्किंग, मूल्यांकन आदि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी करते हैं। बेस्ट वर्कप्लेस चुनाव की प्रक्रिया के दौरान 75 फीसदी महत्व कर्मचारी सर्वेक्षण को दिया जाता है जिसके अंतर्गत कर्मचारियों के विचारों का अध्ययन किया जाता है। कार्य संस्कृति अंकेक्षण के आधार पर संगठन को 25 फीसदी अंक दिए जाते हैं।

 

इस उपलब्धि पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि मानव संसाधन के श्रेष्ठ प्रबंधन, कर्मचारियों के कैरियर विकास और उन्हें कार्य का बेहतरीन वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में बालको कटिबद्ध है। अत्याधुनिक तकनीक, डिजिटलाइजेशन और नवाचार आदि आधारों पर बालको ने अपने कर्मचारियों को प्रगति के हरसंभव अवसर मुहैया कराए हैं।

 

विविधतापूर्ण कार्य संस्कृति के विकास और कर्मचारियों के प्रोत्साहन की दिशा में बालको ने प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थाओं के सहयोग से अनेक कार्यक्रम संचालित किए हैं। वेदांता समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को कार्यशालाओं के जरिए प्रबंधन की विश्वस्तरीय तकनीकों से परिचित कराया जाता है। संगठन में महिला कर्मचारियों की सशक्त भूमिका के लिए वरिष्ठ प्रबंधन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कर्मचारियों की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कार्यस्थल पर विविधतापूर्ण समावेशी वातावरण बनाने के लिए बालको कटिबद्ध है।

————

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

कोरबा :7 साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या, तीन दिन से थी लापता,मिला शव,पुलिस ने संदेही का जारी किया पोस्टर

देखिए वीडियो…कोरबा : लाल मैदान में यूं जला 120 फीट ऊंचा रावण,कैबिनेट मंत्री लखनलाल रहे मुख्य अतिथि

Editors Picks

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.