Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो मुक़ाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड और भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है. इसी के साथ अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना लिया है. अरशद ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका. जबकि नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.45 मीटर रहा. यह ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा का दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, “किसी दिन किसी खिलाड़ी का दिन होता है. आज अरशद का दिन था. खिलाड़ी का शरीर उस दिन…
राज्यसभा में शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ पर सांसद जया बच्चन की टिप्पणी के बाद जमकर हंगामा हुआ. जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन से कहा कि सम्मान आपका ही नहीं दूसरों का भी है. इस बीच सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने भी जमकर हंगामा किया और शोर मचाया. सदन में जया बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ को संबोधित करते हुए कहा, “सर मैं कलाकार हूं. बॉडी लैंग्वेज समझती हूं, भाव समझती हूं. मगर माफ़ कीजिएगा, आपका लहजा स्वीकार करने लायक नहीं है. जया बच्चन ने कहा,“सर हम लोग साथी हैं. आप भले ही वहाँ कुर्सी पर…
TNN News Desk भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट के मामले में शुक्रवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में सुनवाई होनी है। विनेश ने पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वॉलिफाई करारा दिए जाने के बाद खेल पंचाट में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है। हालांकि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक विनेश की इस अपील को लेकर अंतिम फैसला पेरिस ओलंपिक के अंत में लिया जाएगा।यूनाइटेड वर्ल्ड ऑफ रेसलिंग का पक्ष जानना भी जरूरी है।विनेश का पक्ष दिग्गज वकील हरीश साल्वे रखेंगे। महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग फाइनल के लिए अधिक वजन…
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में 16 महीने से ज्यादा समय तक बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को आखिर जमानत दे दी है। उन्हें 10 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। ऐसी खबर है कि आज शाम ही सिसोदिया को जेल से रिहा भी कर दिया जाया जाएगा। इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। सिसोदिया पर आबकारी नीति में…
कोरबा।गुरुवार की रात हुई तेज बारिश के कारण शहर की अनेक निचली बस्तियों में पानी भर गया।कोयला खदानों में काम प्रभावित हुआ है।सुबह की पाली में एस ई सी एल कुसमुंडा खदान काम पर जाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई।खदान की एंट्री सड़क में पानी भर गया है।इधर गेवरा खदान में ओवरबर्डन से मिट्टी पत्थर एक जलजले की तरह निजी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कैंप ऑफिस में बह कर आई। जिसमें अनेक डंपर , लोडर दब गए है।किसी जनहानि की सूचना नहीं है।याद रहे कुसमुंडा खदान में ऐसे ही आए जलजले में बह कर अधिकारी जितेंद्र नागरकर की मौत हो…
Ttn news desk भारतीय रेसलर विनेश फोगाट मामले में बहुत बड़ा अपडेट आया है। खबरों के मुताबिक विनेश फोगाट ने अपनी अयोग्यता के खिलाफ जो अपील की थी, उसे मंजूर कर लिया गया है। इसके बाद विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद जग गई है। विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली थी। हालांकि फाइनल वाले दिन उनका जब वजन चेक हुआ तो 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और इसी वजह से विनेश फोगाट को अयोग्य करार दे दिया गया। उसके बाद विनेश फोगाट ने इस फैसले को चैलेंज किया था।शुक्रवार को भारतीय…
TTN News Desk हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने और भागने के लिए मजबूर होने के तीन दिन बाद बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस ने गुरुवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली। छात्र प्रदर्शनकारियों ने इस भूमिका के लिए 84 वर्षीय यूनुस की सिफारिश की थी और वह गुरुवार को पेरिस से ढाका लौटे, जहां उनका इलाज चल रहा था। भावुक यूनुस ने हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “देश में एक बहुत सुंदर राष्ट्र बनने की संभावना है।” “हमारे छात्र हमें जो भी रास्ता दिखाएंगे,…
कोरबा।कुसमुंडा क्षेत्र में आए हाथी ने दो और महिलाओं को मार डाला है।यूं गुरुवार की सुबह से अब तक हाथी ने 3 महिलाओं की जान ले ली।ग्रामीणों ने बताया कुछ देर पहले खैरभवना गांव के निवासी मंत्र राम चौहान की पत्नी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं दिशा मैदान के बाद वापस घर लौट रही थी इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया । हाथी ने सुबह ग्राम रलिया, आमगांव में एक महिला और पांच मवेशियों को मार डाला था। वन विभाग और प्रशासन की टीम ग्रामीणों को निरंतर सतर्क करती…
कोलकाता। 8अगस्त।पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार की सुबह 8.20 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. वे 11 वर्ष तक सीएम रहे।उनके बाद उनकी पार्टी tmc से हार सत्ता से बाहर हो गई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी. वह लंबे समय से बीमार थे. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें जुलाई में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था. काफी समय से बीमार थे वह काफी समय से सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी…
कोरबा, 08 अगस्त ।गुरुवार की सुबह कटघोरा अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनता यात्री बस सूरजपुर से बिलासपुर जा रही थी, तभी मोरगा चौकी अंतर्गत तारा घाट के सामने से ट्रेलर आ टकराई। आपस में टकराते हुए दोनों वहां घाट में पलट गए है । जिसमे बस सवार यात्रियों को चोट आई है। सभी यात्रियों को बस से निकला जा रहा है, एक महिला अभी भी फसी हुई है जिसको रेस्क्यू किया जा रहा है।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
