Author: Nishant Manoj Sharma
बालकोनगर 14 अगस्त, 2024। बेला गांव की निवासी श्रीमती कृपा राठिया लाल किला के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की तरफ से शामिल होने का अवसर मिला। हम सभी के लिए गर्व की बात की मिनिस्ट्री ऑफ माइंस की तरफ से देश भर से चुनिंदा औद्योगिक कंपनियों को बुलाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से बालको एकमात्र कंपनी है। देश भर के विभिन्न संस्थानों से 11 लोगों को इस समारोह में बुलाया गया जिसमें बालको, छत्तीसगढ़ की तरफ से से श्रीमती राठिया शामिल होगी। श्रीमती राठिया बालको के सामुदायिक विकास परियोजना मोर जल मोर माटी से जुड़ी हैं।…
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के मामले का अभी तक फैसला नहीं आ सका है. विनेश को पेरिस ओलंपिक्स 2024 के दौरान गोल्ड मेडल के मैच से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. विनेश इस मामले को लेकर सीएएस से में अपील की थी. लेकिन सीएएस ने अभी तक फैसला नहीं किया है. सीएएस ने विनेश से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं. इस तरह फिलहाल गेंद विनेश के पाले में है. विनेश की सिल्वर मेडल की मांग है. इन सवालों का मांगा जवाब सीएएस के जज ने विनेश से तीन सवाल पूछा हैं. उन्हें इसका जवाब ईमेल के जरिए देना…
हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट ने फिर से सनसनी मचा दी है। अमेरिका की शॉर्ट सेलर कंपनी इस बार शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर आरोप लगाया है। माधवी पुरी बुच और धवल बुच शनिवार को देर रात आई रिपोर्ट का खंडन करते हुए इन्हें ‘आधारहीन’ और ‘चरित्र हनन’ का प्रयास करार दिया है। बता दें, हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि सेबी की चेयरपर्सन माधवी बुच और उनके पति की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में इस्तेमाल हुए ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी थी।
शनिवार की देर रात गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल (12 अगस्त) को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं…”
सजीब वाजिद ने अपनी मां शेख़ हसीना की जान बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘दिल से आभार’ व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ”मैं भारत सरकार की तुरंत कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभारी हूं. इतनी तेज़ी से फ़ैसला लेने की वजह से ही मेरी मां की जान बच सकी.” भारत करे अब नेतृत्व ”भारत को विश्व में अब नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए. वो पड़ोस में किसी विदेशी ताकत को हावी न होने दे. बांग्लादेश भारत का पूर्वी पड़ोसी देश है. इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा.” उन्होंने कहा, ”इस बात से कोई…
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मैडल मिलेगा या नहीं इसके निर्णय का यह इंतज़ार बढ़ गया है, क्योंकि CAS ने फैसले की तारीख बढ़ा दी है. खेलों की मध्यस्थता करने वाले न्यायालय, CAS ने प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि अब फैसला 11 अगस्त को सुनाया जाएगा. जारी की गई स्टेटमेंट में बताया गया कि अब विनेश फोगाट के डिसक्वालीफिकेशन मामले पर फैसला 11 अगस्त की शाम को आएगा, लेकिन फैसले से जुड़ी विस्तृत जानकारी 13 अगस्त को जारी की जाने की खबर है. बता दें कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने 50 किलोग्राम कैटेगरी…
TTN News Desk पिछली बार अडानी ग्रुप को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग ने इस बार सीधा मार्केट रेगुलेटर सेबी पर हमला बोला है.विभिन्न मीडिया हाउस ने शनिवार की रात इस पर रिपोर्ट की है,हालांकि उन्होंने ये भी लिखा है कि वे हिंडेनबर्ग द्वारा जारी दस्तावेज की पुष्टि नहीं करते है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच भी अडानी ग्रुप के साथ मिली हुई हैं. यही वजह है कि अडानी ग्रुप के खिलाफ उन्होंने 18 महीने में भी कार्रवाई नहीं की है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस खुलासे के बारे में सुबह सोशल मीडिया एक्स पर…
कोलकाता के सरकारी आर.जी.कर अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या की घटना के बाद तमाम सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. महिला डॉक्टर का शव अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हाल से शुक्रवार को बरामद किया गया था. उसके बाद शनिवार से राज्य के तमाम सरकारी अस्पताल के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषी के लिए कड़ी सज़ा की मांग कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब अस्पताल में डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं…
100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में कुश्ती के फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. विनेश का गोल्ड मेडल जीतना पक्का माना जा रहा था, लेकिन फाइनल वाले दिन उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद विनेश ने CAS से अपील की थी कि उन्हें सिल्वर मेडल दिया जाए. आज रात इस पर फैसला आ जाएगा। सी ए एस में सुनवाई पूरी हो गई है।वकील हरीश साल्वे ने फोगाट के पक्ष में दलीलें दी।भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा ने सकारात्मक फैसला आने…
जशपुर, 10 अगस्त।कोरबा के बाद अब छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी का कहर टूटा है।जशपुर के बगीचा में हाथी ने पिता,उसके भाई और बेटी सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा स्थित गम्हरिया के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार आधी रात एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने कच्चे घरों को तोड़ दिया। वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मार डाला। घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस मौके पर…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
