Author: Nishant Manoj Sharma

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन क्षेत्र के जंगलों में 4 दिन से विचरण कर रहे दंतैल हाथी ने मवेशी के बाद देर रात एक ग्रामीण को भी मार डाला। पाली के निकट मुड़ाभाटा (मादन ) में हाथी ने बुधवार सुबह बैल की जान ले ली तो रात में इंसान की जान ले ली है।इधर जंगल में ग्रामीण को दौड़ाता हाथी का एक वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसे पाली क्षेत्र के दमिया जंगल का बताया जा रहा है।हालांकि ये वीडीओ कहां और कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।ये वीडीओ दिन का…

Read More

कोरबा । गोयल सिंघानी परिवार द्वारा 05 सितंबर से 12 सितंबर 2024 तक पीली कोठी, दीनदयाल मार्केट पॉवरहाउस रोड कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 05 सितंबर को प्रात: भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी और दोपहर 03 बजे से मंगलाचरण, श्रीमद् भागवत महात्म्य के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। भागवत प्रवक्ता गोस्वामी गोविंद बाबा के श्रीमुख से 05 से 12 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजक सदस्य पवन अग्रवाल ने बताया कि यह कथा 05 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगी और कथा को विराम दिया जाएगा। अंतिम…

Read More

TTN Desk पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रुनेई दौरे का पहला दिन है. जहां, भारतीय समुदाय से मिलने के अलावा उन्होंने एक मशहूर मस्जिद का भी दौरा किया. वह बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद पहुंचे. पीएम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी का यह दौरा सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के पीएम के एजेंडे का हिस्सा है. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ब्रुनेई पहुंचे हैं. ब्रुनेई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. ब्रुनेई के…

Read More

कोरबा: कबुलपुरिया परिवार, कोरबा एवम दिल्ली के तत्वाधान में पितृ मोक्षर्थ गया श्राद्ध निमित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर से 11सितम्बर तक कथा स्थल आशीर्वाद प्वाइंट , पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन टीपी नगर रखा गया हैं। इस पावन अवसर पर देवनागरी वृंदावनवासी भागवत भूषण आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री जी महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी अमृत तुल्य रसमयी वाणी द्वारा भक्ति,ज्ञान,वैराग्य की त्रिवेणी का प्रवाह कर भक्तो को निर्मल भवतारिणी कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से प्रारंभ होगी। पावन प्रसंग पर 4 सितम्बर (बुधवार) को कलश यात्रा प्रातः 08 बजे…

Read More

रायपुर।दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल के स्वर में बगावत न सही राज्य सरकार से नाराजगी झलकने लगी है।उन्होंने कहा है कि वे टिकट की चिंता नहीं करते किस्मत में होगा तो मिलेगी।राज्य चुनाव के घोषणा पत्र को हमने मोदी की गारंटी कहा था फिर उसमें किए वादे पूरे करने में देर क्यों? आग धीरे धीरे सुलग रही है कब विस्फोट हो जाए कहा नहीं जा सकता। दरअसल वे राज्य पेंशनर्स महासंघ दुर्ग के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।जिसमें 4% डी ए के साथ अन्य मांगों को लेकर महासंघ ने कहा कि अब वे आंदोलन का रास्ता अपनाने जा…

Read More

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया कि कंगना रनौत की फिल्म Emergency के प्रमाणन के लिए आवेदन विचाराधीन है। फिल्म को अभी तक कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है जिसे पहले 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था। भारत संघ की ओर से पेश हुए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की पीठ के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया कि फिल्म को CBFC द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया। इसे देखते हुए न्यायालय ने CBFC को फिल्म के ट्रेलर के संबंध में उसके समक्ष…

Read More

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने वाली रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पछाड़कर ‘स्त्री-2’ ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। सोमवार को फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। कमाई के मामले में श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री-2’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘स्त्री-2’ ने 19 दिन में ही 508 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ ने 505 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वैश्चिक कमाई में श्रद्धा कपूर की…

Read More

रायपुर।छ्त्तीसगढ़ के दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने आज मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली है। आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सदस्यता अभियान लॉन्च हुआ। इस मौके पर साय ने भी ऑनलाइन बीजेपी की सदस्यता ली। वो शाम को सीएम हाउस जाने वाले हैं। वहां पर बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमर उजाला से टेलिफोनिक खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वो कुछ परिस्थितियों की वजह से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चले गये थे, लेकिन वो पूरी तरह से बीजेपी नेता हैं। बीजेपी के स्थापना काल से ही वो जुड़े हुए हैं। संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। अब…

Read More

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब वे 9 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगे। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उनकी पेशी हुई। लगभग एक घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस ने जांच पूरी नहीं का हवाला देते हुए उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए कहा। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है। सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस…

Read More

नई दिल्लीः विवादों में घिरी IC-814 वेब सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आईबी मंत्रालय से मुलाकात के बाद नेटफ्लिक्स ने Disclaimer में बदलाव किया है। नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादियों के असली नामों के साथ Disclaimer जोड़ने की घोषणा की। इसमें प्लेन हाईजैक में शामिल सभी आतंकियों के असली नाम दिखाए जाएंगे। ‘IC 814’ शो में इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट में हाईजैक करने वाले आतंकी, पूरी घटना के दौरान अपने रियल नामों की बजाय, कोड नेम इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। ये नाम हैं- बर्गर, चीफ, शंकर और भोला। सोशल मीडिया…

Read More