Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»मनोरंजन

लताड़ के बाद नेटफ्लिक्स ने किया वेब सीरीज ic – 814 में बदलाव,शुरुआत में दिखाएंगे पाक आतंकवादियों के असल नाम

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 3, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

नई दिल्लीः विवादों में घिरी IC-814 वेब सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आईबी मंत्रालय से मुलाकात के बाद नेटफ्लिक्स ने Disclaimer में बदलाव किया है। नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादियों के असली नामों के साथ Disclaimer जोड़ने की घोषणा की। इसमें प्लेन हाईजैक में शामिल सभी आतंकियों के असली नाम दिखाए जाएंगे।

‘IC 814’ शो में इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट में हाईजैक करने वाले आतंकी, पूरी घटना के दौरान अपने रियल नामों की बजाय, कोड नेम इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। ये नाम हैं- बर्गर, चीफ, शंकर और भोला। सोशल मीडिया पर जनता ने ‘IC 814’ में हाईजैकर्स के हिंदू नामों को लेकर आपत्ति जताई और आरोप लगे कि ये आतंकवादियों के रियल नाम छिपाने की कोशिश है।

नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को दिल्ली में किया गया समन
वेब सीरीज को लेकर छिड़े विवाद के बीच, सोमवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को दिल्ली में समन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को, मंगलवार को समन किया है और उनसे ‘IC 814’ के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
अपने ऑफिशियल बयान में मोनिका ने कहा, ‘1999 में इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट 814 के हाईजैक से अनजान लोगों के लिए, हमने शो का ओपनिंग डिस्क्लेमर अपडेट कर दिया है. अब इसमें हाईजैकर्स के रियल और कोड-नेम भी शामिल हैं. सीरीज में वही कोड-नेम हैं जो असल घटना में इस्तेमाल किए गए थे.’

मोनिका ने अपने बयान में आगे कहा, ‘भारत में स्टोरीटेलिंग की समृद्ध संस्कृति रही है और हम इन कहानियों को, ऑथेंटिक रिप्रेजेंटेशन के साथ दिखाने के लिए कमिटेड हैं.’

मेकर्स से पूछे कई सवाल

मीटिंग में सरकार की तरफ से नेटफ्लिक्स से सवाल किया गया कि हाईजैकर्स की पहचान को स्पष्ट करने के लिए बार-बार कैप्शन का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया? नेटफ्लिक्स ऑफिशियल से यह भी सवाल किया गया कि ‘IC 814’ शो में हाईजैकर्स ‘मजबूत और सेंसिटिव’ क्यों नजर आ रहे हैं, जबकि नेगोशिएटर्स ‘कमजोर और कन्फ्यूज’ दिखते हैं?

बता दें कि ‘IC 814’ शो में इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट में हाईजैक करने वाले आतंकी, पूरी घटना के दौरान अपने रियल नामों की बजाय, कोड नेम इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. ये नाम हैं- बर्गर, चीफ, शंकर और भोला. सोशल मीडिया पर जनता ने ‘IC 814’ में हाईजैकर्स के हिंदू नामों को लेकर आपत्ति जताई और आरोप लगे कि ये आतंकवादियों के रियल नाम छिपाने की कोशिश है। जिसको लेकर देश भर में विरोध शुरू हो गया।

हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘IC 814’ को लेकर शुरू हुआ विरोध अब कानूनी मामले की शक्ल भी ले चुका है. OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में सीरीज के प्रदर्शन की अनुमति वाले सर्टिफिकेट को रद्द करने और इस शो पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई गई है।

कहां से शुरू हुआ असल विवाद?

यह वेब सीरीज 1999 में हुए विमान अपहरण पर आधारित है. इस वेब सीरीज में अपहरणकर्ताओं को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर कोडनामों के साथ दिखाया गया है. इसमें भोला और शंकर नामों के इस्तेमाल से ही असल विवाद शुरू हुआ है. लोगों ने सीरीज के निर्देशक अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि शो को इस तथ्य को उजागर करना चाहिए था कि पांचों अपहरणकर्ता मुस्लिम आतंकवादी थे और उनमें से दो ने हिंदू उपनामों का इस्तेमाल किया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

अलविदा ; मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

केबीसी 17: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड में भारतीय सेना की महिला शक्ति का जश्न,जानिए क्या होगा खास..?

Editors Picks

देखिए तस्वीरें…71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : मोहनलाल,शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ,रानी मुखर्जी सहित सभी विजेताओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

September 23, 2025

देखिए तस्वीरों में जुबिन गर्ग का अंतिम सफर: उमड़े हजारों प्रशंसक,जानिए क्या थी अंतिम इच्छा और पत्नी की भावुक अपील

September 21, 2025

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलेगा मलयालम एक्टर मोहनलाल को,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा..?

September 20, 2025

ऐतिहासिक : एक प्रेस आर्टिकल पर बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ में ऐसा क्या कि बनीऑस्कर 2026 के लिए भारत की एंट्री

September 20, 2025
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.