Author: Nishant Manoj Sharma

TTN Desk मध्य प्रदेश के दमोह में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम समन्ना में ऑटो रिक्शा पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हालत ये हुई कि ट्रक के सामने हिस्से से टकरा ऑटो रिक्शा उसके नीचे दब गया।हादसे में 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं कई लोगों के घायल हुए हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।मौके पर कलेक्टर , एसपी सहित अधिकारी पहुंच गए है।ट्रक ड्राइवर के नशे में होने की बात पता चली है,जिसे पुलिस…

Read More

फाइल फोटो: अभय चौबे TTN Desk भिलाई। एक सरकारी हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह खासा बवाल हो गया।जहां बीजेपी नेता के बेटे और उसके साथियों की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है। बीजेपी नेता राजीव चौबे के बेटे अभय और उसके साथियों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में जमकर तोड़फोड़ कर दी। उन्‍होंने अस्‍पताल में ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय और पुलिसकर्मी को पीट दिया। बाद में डॉक्टरों सहित हॉस्पिटल स्टाफ ने काम बंद कर दिया।आरोपियों ने पुलिस कक्ष में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में सुपेला पुलिस ने अभय समेत 3 लोगों को अरेस्‍ट किया है। दो साथी अभी भी…

Read More

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शासकीय साडा कन्या शाला में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम गत दिवस सम्पन्न हुआ।जिसमें 35 शिक्षकों, 35 छात्रों का परस्पर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और उनके अभिभावक भी शामिल हुए। प्राचार्य रणधीर सिंह के स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। बंसीलाल देवांगन, हेड मास्टर, रेणुका लदेर, ज्योति शर्मा सहित सारे शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे। भारत विकास परिषद एम डी मखीजा,धर्मेंद्र कुमार कुदेसिया,रीजनल सेक्रेटरी संस्कार भारती महेश गुप्ता, प्रांत प्रमुख वनवासी कल्याण,शिव कुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, अर्जुन सिंह, इकाई प्रमुख भारत को जानो, मधु पांडे अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा,रीता खेत्रपाल सचिव शक्ति स्वरूपा…

Read More

TTN Desk प्रयागराज: नई दिल्‍ली से गया जा रही महाबोधि एक्‍सप्रेस ट्रेन पर सोमवार की रात अराजक तत्‍वों ने जमकर पथराव किया। इस घटना में ट्रेन में सवार कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,सोमवार की रात करीब पौने नौ बजे महाबोधि ट्रेन प्रयागराज जंक्‍शन से गया के लिए निकली। यमुना ब्रिज से पहले कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्‍थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्‍थर लगने से कई यात्री घायल हो गए। एकाएक कोच में चीख पुकार मच गई। पत्थरबाजी में कई यात्री घायल खबरों के मुताबिक ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो…

Read More

फोटो:आरोपी को कोर्ट ले जाते हुए सिपाही TTN Desk खंडवा।मध्य प्रदेश में एक सैन्य विशेष ट्रेन के गुजरने के दौरान पटरी पर फटने वाले 10 “हानिरहित” डेटोनेटर चोरी करने के आरोप में एक रेलवे कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रेलवे द्वारा ‘हार्मलेस’ बताए जाने वाले दस डेटोनेटर 18 सितंबर को भुसावल डिवीजन के नेपानगर और खंडवा स्टेशनों के बीच सागफाटा के पास ट्रैक पर फट गए. विस्फोट के कारण अधिकारियों को आर्मी स्पेशल ट्रेन को दो मिनट के लिए रोकना पड़ा. रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि घटना के सिलसिले…

Read More

TTN Desk महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले के अभियुक्त अक्षय शिंदे की गोलीबारी में सोमवार को मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस तलोजा अस्पताल से ले जा रही थी, तभी उसने बंदूक़ छीनकर अपनी जान लेने की कोशिश की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसके बाद अक्षय शिंदे की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. गोलीबारी के बाद अक्षय शिंदे को कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज…

Read More

असम के कामरूप जिले में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / प्रांतीय / निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इस आदेश को जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने दिया है। इससे पहले शुक्रवार (20 सितंबर) को कामरूप मेट्रोपॉलिटन और कछार जिलों में चल रही ‘हीटवेव’ के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। उस आदेश में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से शुरू होने की बात कही गई थी। नोटिस में कहा गया था कि…

Read More

नारायणपुर : छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सीमा के पास अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक एके-47 और अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के नारायणपुर जिले की सीमा के पास स्थित माड़ इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ सोमवार शाम 4 बजे शुरू…

Read More

0 उद्योग मंत्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस बालकोनगर, 23 सितंबर। बालकोनगर स्थित श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। समूह का ध्वज फहराया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सर्वेश्वरी सैनिकों ने नगर के मंदिरों, मस्जिद, गिरजाघरों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में झाडू वितरित किए। सफल योनी पाठ, विचार गोष्ठी एवं भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। जरूरतमंदों को आश्रम की ओर से मच्छरदानी प्रदान किए गए। विचार गोष्ठी कार्यक्रम के…

Read More

पाली। कल्पवृक्ष साहित्य सेवा संस्थान, पाली (राजस्थान) द्वारा शिक्षाविद् पं. विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी स्मृति द्वितीय राष्ट्रीय व्याख्यानमाला एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आगामी 29 सितंबर को वंदेमातरम एकेडमी, पाली में आयोजित किया गया है। संस्थान अध्यक्ष पवन पाण्डेय एवं संयोजक राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि समारोह में मानवीय मूल्यों की स्थापना, साहित्य लेखन, पत्रकारिता एवं शैक्षिक उन्नयन में विशेष योगदान देने हेतु भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी जी को ‘पं. विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी राष्ट्रीय मीडिया गुरु सम्मान 2024’ से सम्मानित किया जायेगा। भारतबोध, राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया के मुद्दों पर प्रो. द्विवेदी के 3500 से…

Read More