Author: Nishant Manoj Sharma
समाजसेवी गौ सेवक,सांसद बृजमोहन के पिता रामजीलाल अग्रवाल जी का निध OO अंतिम यात्रा रविवार 25 मई 2025 को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार, रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट जायेगी TTN Desk रायपुर। समर्पित समाजसेवी , गौ सेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल का आज शनिवार को 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।वे रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता थे। श्री रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,…
OO बंगाल की खाड़ी में बनाए 550 किलोमीटर के नो-फ्लाई ज़ोन के बीच सामरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए ये विशेष परीक्षण किया है।जो आज शनिवार को भी जारी रहेगा।घोषित तौर पर क्या परीक्षण किया गया यह सामने अब तक नहीं आया है किन्तु ब्रह्मोस के उन्नत संस्करण के परीक्षण की बात रक्षा विशेषज्ञ कर रहे है। TTN Desk भारतीय रक्षा अधिकारियों ने 23 मई 2025 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर एक ‘उच्च ऊंचाई वाले हथियार’ का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण आज 24 मई को भी जारी रहने की संभावना है। इन परीक्षणों के लिए…
TTN Desk वाशिंगटन डीसी/नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने बहुचर्चित ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ (OBBBA) को एक करीबी वोट (215-214) से पारित कर दिया है। यह विधेयक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों का एक व्यापक खाका प्रस्तुत करता है, जिसमें 2017 के टैक्स कट्स को स्थायी बनाना और रेमिटेंस पर टैक्स लगाना शामिल है। हालांकि, विधेयक में प्रस्तावित रेमिटेंस टैक्स को मूल 5% से घटाकर 3.5% कर दिया गया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। यह विधेयक अब अमेरिकी सीनेट में जाएगा, जहां इसे कानून बनने से पहले पारित होना होगा। सीनेट में…
TTN Desk कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में छत्तीसगढ़ की जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर चलकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। O ये है ऐतिहासिक क्षण जूही व्यास छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलकर इतिहास रचा है। O ग्लैमर के साथ पर्यावरण बचाने का मैसेज जूही व्यास कान्स में केवल ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण संदेश के साथ पहुंची थीं। उन्होंने ग्रीनपीस इंडिया और “वॉयस ऑफ द प्लैनेट” अभियान के तहत…
OO अदालत ने ट्रंप प्रशासन के आदेश पर लगाई रोक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने फैसले को बताया था असंवैधानिक और राजनीतिक दबाव का नतीजा TTN Desk अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विदेशी छात्रों के संबंध में एक बड़ा झटका लगा है। एक अमेरिकी अदालत ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को नए विदेशी छात्रों को दाखिला देने से प्रतिबंधित किया गया था। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इस आदेश को ‘असंवैधानिक’ और ‘राजनीतिक दबाव’ का परिणाम बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी थी। यूनिवर्सिटी ने अपने मुकदमों में कहा था कि यह फैसला…
TTN Desk नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि “आपकी ईडी सारी हदें पार कर रही है” और “देश के संघीय ढांचे का पूरी तरह उल्लंघन कर रही है”। यह टिप्पणी तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) मुख्यालय पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी और जांच से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान की गई। सुप्रीम कोर्ट ने TASMAC के खिलाफ ईडी की जांच और छापेमारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। O तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई: TASMAC मुख्यालय पर ED का छापा मुख्य न्यायाधीश बी.आर.…
नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गई है। शीर्ष अदालत ने इस महत्वपूर्ण मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिससे अब सभी की निगाहें न्यायालय के अंतिम निर्णय पर टिक गई हैं। यह फैसला इस बात पर गहरा प्रभाव डालेगा कि क्या वक्फ कानून 2025 पर अंतरिम रोक लगेगी या नहीं। तीन दिवसीय मैराथन सुनवाई और मुख्य दलीलें मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और जस्टिस ए जी मसीह की बेंच ने तीन दिनों तक चली विस्तृत सुनवाई के बाद…
अब्दुल साथर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने PFI नेता को दी जमानत, कहा – ‘विचारधारा के लिए जेल में नहीं डाल सकते’ OO भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के पूर्व महासचिव अब्दुल साथर को केरल के पलक्कड़ में 2022 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता श्रीनिवासन की हत्या की साजिश से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। TTN Desk इस महत्वपूर्ण फैसले में, जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की पीठ ने जोर देकर कहा कि “विचारधारा के लिए आप किसी को जेल में नहीं डाल सकते।” O 2022 में हत्या…
OO चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान (तालिबान सरकार) ने एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौते पर बुधवार को सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को अफगानिस्तान तक विस्तारित किया जाएगा। TTN Desk यह फैसला बीजिंग में तीनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान लिया गया, जिसने क्षेत्रीय भू-राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है और भारत के लिए नई रणनीतिक चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। O CPEC का विस्तार और इसका उद्देश्य CPEC, चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान में बुनियादी ढांचे में…
OO छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कम से कम 27 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद हुआ है और एक अन्य घायल हुआ है। OO मारे गए नक्सलियों में सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपये के इनामी नांबला केशव राव उर्फ बसवा राजू के भी शामिल होने की खबर है, जिसकी पुष्टि नारायणपुर पुलिस ने की है। TTN Desk बसव राजू का मारा जाना नक्सल…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
