Author: Nishant Manoj Sharma

OO RSS प्रमुख मोहन भागवत का अहम संदेश: ‘हिन्दू समाज एकजुट हो, भारत को इतनी सैन्य शक्ति और आर्थिक ताकत मिले कि कोई उसे जीत न सके’ TTN Desk आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं को एकजुट होने और देश को सैन्य व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का आह्वान किया है।संघ के मुखपत्र “ऑर्गनाइजर” के संघ के शताब्दी वर्ष के विशेष इंटरव्यू में सरसंघचालक ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक शक्ति और वैश्विक भूमिका पर बात की। O राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भरता और सैन्य शक्ति का आह्वान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ के शताब्दी वर्ष…

Read More

लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को RJD से किया निष्कासित, परिवार से भी अलग करने का ऐला फोटो : सोशल मीडिया पोस्ट और ऐश्वर्या से आठ साल पहले शादी के समय की फाइल फोटो OO एक चौंकाने वाला पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम, जो बिहार की राजनीति में लाया भूचाल TTN Desk राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और पार्टी के विधायक तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही लालू यादव ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह तेज…

Read More

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा गांव में एक शौचालय वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वाहन धू-धू कर जल उठा। दमकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह शौचालय वाहन लंबे समय से वहां खड़ा था। इसका उपयोग आम दिनों में और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान किया जाता था। घटना के समय धीरे-धीरे धुआं निकलना शुरू हुआ और फिर आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।…

Read More

OO देश के प्रमुख सुपर मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक, मेदांता, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना नया अस्पताल स्थापित करने जा रहा है।जिस पर 500 करोड़ का निवेश होगा। TTN Desk मेदांता अस्पताल के संस्थापक और प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने आज 24 मई को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव रखा। यह अस्पताल लगभग 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ स्थापित किया जाएगा, जो राज्य में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।…

Read More

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपा रोड पर स्थित अडानी पावर प्लांट (पूर्व लैंको) पताढ़ी में हुए दर्दनाक हादसे में पावरमेक ठेका कंपनी में कार्यरत वेल्डर सतीश शांडिल्य पिता लालाराम 31 वर्ष की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम लगभग 4 बजे हुआ, जब सतीश करीब 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था और अचानक मिट्टी धंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी धंसने से सतीश बुरी तरह घायल हो गया था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले पर हरियाणा बीजेपी सांसद जांगड़ा का विवादित बयान: ‘अगर अग्निवीर ट्रेनिंग होती तो 3 आतंकी 26 लोगों को नहीं मार पाते, महिलाओं में नहीं था वीरांगनाओं का भाव’ TTN Desk चंडीगढ़/भिवानी: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने एक विवादित बयान दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों और विशेषकर महिलाओं के ‘वीरांगनाओं के भाव’ पर सवाल उठाए हैं, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। O ये है विवादित बयान के मुख्य…

Read More

OO पाकिस्तान में गहराया राजनीतिक-सुरक्षा संकट TTN Desk कराची/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी के पानी के बंटवारे और कॉर्पोरेट खेती को लेकर पनपा असंतोष अब हिंसक रूप ले चुका है, जिसने देश के राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य में भूचाल ला दिया है। पिछले तीन दिनों में हुई दो बड़ी घटनाओं ने इस संकट की गंभीरता को उजागर किया है। शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) की सांसद आसिफा भुट्टो जरदारी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बचीं। इससे ठीक पहले, इसी विवाद में सिंध…

Read More

एमएम OO एलोन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा जल्द ही देश में सस्ती ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के साथ दस्तक देने जा रही है।इसकी सेवा के शुरू होने से दूरदराज के इलाकों को होगा फायदा। TTN Desk नई दिल्ली: एलोन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है, और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ₹840 (लगभग $10) प्रति माह से भी कम में अनलिमिटेड डेटा प्लान पेश कर सकती है। यह कदम भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के विस्तार और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां…

Read More

कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत राताखार, वार्ड नंबर 4 निवासी रोशन साहू, उम्र लगभग – 10 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटकते हुए मिला है। राताखार स्थित खाली प्लॉट में अशोक के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर वह लटका हुआ मिला है। पास में उसका घर है और खाना खाने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से निकला और कुछ देर बाद इस घटना की खबर मिली। मृतक के परिजन ने हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। सूचना बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को …

Read More

OO रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीज़ चिन्हित किया गया है, कोरोना कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने इस मामले की पुष्टि की है। TTN Desk संक्रमित मरीज़ को MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहाँ उसका इलाज कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है। मरीज को सिंगल वार्ड में रखा गया है और इलाज की अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी यह व्यक्ति सर्दी-खाँसी के रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुँचा था। लक्षणों के आधार पर डॉक्टरों को कोरोना की आशंका…

Read More