Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर करारा प्रहार : 27 नक्सली ढेर, शीर्ष नेता वसवा राजू भी मारा गया, PM और HM ने सराहा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कम से कम 27 नक्सली मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में एक जवान शहीद हुआ है और एक अन्य घायल हुआ है।

OO मारे गए नक्सलियों में सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपये के इनामी नांबला केशव राव उर्फ बसवा राजू के भी शामिल होने की खबर है, जिसकी पुष्टि नारायणपुर पुलिस ने की है।

TTN Desk

बसव राजू का मारा जाना नक्सल विरोधी अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।
मुठभेड़ बुधवार को सुबह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुरू हुई, जो नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों की संयुक्त सीमा पर स्थित है। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहा है।
सूचना मिली थी कि इस इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) नारायणपुर, DRG दंतेवाड़ा, DRG बीजापुर और DRG कोंडागांव की संयुक्त टीमों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया।
लगभग 50 घंटों तक चला यह सघन सर्च ऑपरेशन मंगलवार देर शाम से ही जारी था। बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों का नक्सलियों से आमना-सामना हुआ, जिसके बाद भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में 27 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

O वसवा राजू की मौत है बड़ी उपलब्धि

इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपये के इनामी और सीपीआई (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य नांबला केशव राव उर्फ वसवा राजू के भी शामिल होने की खबर है। वसवा राजू, जिसे ‘इंजीनियर’ के नाम से भी जाना जाता था, पिछले कई दशकों से नक्सली आंदोलन का एक महत्वपूर्ण चेहरा था। वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला था और एनआईटी वारंगल से बीटेक की पढ़ाई की थी। उसकी मौत को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है क्योंकि वह नक्सलियों की रणनीतिक और गोपनीय गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता था।

O प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सराहा

इस बड़ी सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “इस शानदार सफलता पर हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। नक्सलवाद के अभिशाप को समाप्त करने और लोगों के शांतिपूर्ण एवं समृद्धिशाली जीवन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।”

* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि “यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।”

O छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध : शर्मा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को ‘लाल आतंक’ से मुक्त कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे।
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की बढ़ती आक्रामकता और सफलताओं को दर्शाती है। पिछले कुछ महीनों में, सुरक्षाबलों ने कई बड़े ऑपरेशन चलाए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया है और उनके ठिकानों को नष्ट किया गया है। यह घटना इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में सरकार और सुरक्षाबल लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.