Author: Nishant Manoj Sharma
00विष्णुदेव सरकार में सुशासन के साथ सुदर्शन चक्र भी, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई : गृहमंत्री शर्मा TTN Desk छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं (रोहित और वीरेंद्र तोमर) के भाठागांव स्थित अवैध दफ्तर को पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। यह कार्रवाई 27 जुलाई 2025 को की गई, जिसमें दफ्तर से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए। 0 बुलडोजर तो चलेगा फिर वो …: साव उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा, “बुलडोजर तो चलेगा। हम विपक्ष में थे तब…
TTN Desk छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदय विदारक घटना में 50 वर्षीय डॉ. कलीम रिजवी की करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने घर की छत पर साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी फिरदौस रिजवी भी गंभीर रूप से झुलस गईं।जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 0 कैसे हुआ हादसा? यह दुखद घटना आज सुबह करीब 10 बजे दादर से मानिकपुर मार्ग के पास डॉ. कलीम रिजवी के घर पर हुई। डॉ. रिजवी छत पर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी उन्होंने एक लोहे…
TTN Desk कोरबा: मोबाइल पर चालू बातचीत के दौरान घटी घटना की आवाज से सतर्क हुए व्यवसाई के रिश्तेदार की सूझबूझ और तत्काल पुलिस कार्रवाई से कोरबा के आरपी नगर क्षेत्र में लूट की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया ,उससे एक बड़ा गुप्ती नुमा चाकू भी बरामद हुआ है। दरअसल शनिवार को फेरीवाले के रूप में घूम रहा बदमाश चाकू लेकर कंप्यूटर व्यापारी नीरज भोसले के दशहरा मैदान ,सुभाष चौक के निकट स्थित घर में घुस गया था। उनकी पत्नी संगीता (37 वर्ष) और मां प्रेमलता (56 वर्ष) घर में मौजूद थे।…
कोरबा, छत्तीसगढ़: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को सामने आए महिला के जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने मात्र चार दिनों में खुलासा कर दिया है। मृतका सुषमा खुसरो की हत्या उसके ही पति अभिनेक कुमार लदेर ने की थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को जलाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। 0 बताई थी आरोपी ने ये कहानी सुषमा और अभिनेक की शादी आर्य समाज, बिलासपुर में हुई थी और वे गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोरबा में किराए के मकान…
00 मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास आदोशी सुरंग के निकट आज शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। TTN Desk प्रारंभिक सूचना के मुताबिक यह हादसा एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद यह कई अन्य वाहनों से टकराता चला गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने नियंत्रण…
कोरबा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (CCCI) की कोरबा जिला इकाई के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी और कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी की सहमति से लिया गया है। कोरबा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि कोरबा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल (अनमोल मोटर्स) द्वारा गठित इस नई कार्यकारिणी को प्रदेश नेतृत्व से औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। 0 ये है नवनियुक्त पदाधिकारी कोरबा चेम्बर की नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं: विशेष आमंत्रित संरक्षक: * लखनलाल देवांगन * कंवरलाल मनवानी संरक्षक:…
TTN Desk नई दिल्ली, 26 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। अमेरिका की बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म Morning Consult द्वारा जारी ताजा ‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर’ के अनुसार, पीएम मोदी 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद लोकतांत्रिक नेता बनकर उभरे हैं। यह सर्वे 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच 20 से अधिक देशों में आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न देशों के वयस्कों की राय को सात-दिवसीय औसत के आधार पर एकत्र किया गया। 0 सर्वे के प्रमुख बिंदु 75% समर्थन: Morning…
TTN Desk कोरबा, छत्तीसगढ़: मरकजी सीरत कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सुन्नी मुस्लिम जमात खाना, पुरानी बस्ती में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजन पर चर्चा करना था, साथ ही कमेटी के नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। सर्वप्रथम, मेमन जमात कोरबा के अध्यक्ष हाजी अमीन शेखानी ने पुरानी कमेटी को ही अपना कार्य जारी रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर आसपास की मस्जिदों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई और मिर्जा आसिफ बेग (निशु) को अध्यक्ष और मोहसिन मेमन को सचिव के पद पर बनाए रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित…
कोरबा पुरानी बस्ती दुरपा रोड निवासी प्रकाश विश्वकर्मा का आज शुक्रवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया। हँसमुख स्वभाव के मृदुभाषी,मिलनसार प्रकाश विश्वकर्मा के निधन की खबर से उनके परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। वे टीवीएस तुलसी एजेंसी में वर्षों से सेवारत रहे। निधन की खबर से संचालक परिवार, समस्त स्टाफ,सहकर्मियों में शोक व्याप्त हो गया। उनके शोक संतप्त परिवार में पत्नी, बच्चों, भाई राजेश, राकेश एवं अशोक विश्वकर्मा सहित भरा-पूरा परिवार सम्मिलित है। वे दिवंगत पत्रकार कैलाश विश्वकर्मा के बड़े भाई थे।उनकी अंतिम यात्रा दुरपा रोड स्थित निवास से प्रारम्भ हुई और गमगीन माहौल में अंतिम…
TTN Desk छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमीपाली के पास आज गुरुवार, 24 जुलाई की रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 34 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल और 34 वर्षीय अयोध्या पटेल (दोनों निवासी ग्राम बरीडीह) ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े।…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
