Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 1
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

देखिए घटना का वीडियो…कोरबा : व्यापारी के घर में चाकू ले घुसा बदमाश … मोबाइल कॉल ने बचाई जान, आरोपी रंगे हाथ दबोचा गया

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250727-WA0000.mp4

कोरबा: मोबाइल पर चालू बातचीत के दौरान घटी घटना की आवाज से सतर्क हुए व्यवसाई के रिश्तेदार की सूझबूझ और तत्काल पुलिस कार्रवाई से कोरबा के आरपी नगर क्षेत्र में लूट की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया ,उससे एक बड़ा गुप्ती नुमा चाकू भी बरामद हुआ है।

दरअसल शनिवार को फेरीवाले के रूप में घूम रहा बदमाश चाकू लेकर कंप्यूटर व्यापारी नीरज भोसले के दशहरा मैदान ,सुभाष चौक के निकट स्थित घर में घुस गया था। उनकी पत्नी संगीता (37 वर्ष) और मां प्रेमलता (56 वर्ष) घर में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश चाकू लेकर घर में घुस आया और लूटपाट की कोशिश करने लगा। बदमाश ने नीरज की पत्नी संगीता के गले पर चाकू रखकर धमकी दी।उसने बताया कि वह अपने बच्चे के बीमार होने का बहाना बना रुपए मांग रहा था।

0 घटना के समय ही हो रही थी मोबाइल पर बात

ठीक इसी समय प्रेमलता अपने एक रिश्तेदार से भागलपुर बिहार मोबाइल पर बात कर रही थी। रिश्तेदार ने चालू कॉल के बीच घर के भीतर से हो रही चीख-पुकार और हंगामा सुना।
उन्होंने तुरंत अपने कोरबा के परिचित अरुण गोयल को कॉल कर सारी बात बताई।

0 …और आ गई पुलिस

अरुण ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को धर दबोचा ,पड़ोसी भी तब तक मदद के लिए आ गए।

0 बदमाश ने कबूला जुर्म

पकड़े गए बदमाश की पहचान रमेश धींवर (25 वर्ष, निवासी खरसिया,रायगढ़ ) के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसने चाकू निकालकर संगीता के गले पर रखकर लूटपाट की कोशिश की थी। सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, यह बदमाश आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

0 सतर्कता और पुलिस की तत्परता काम आई

सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसने पुलिस से भी हाथापाई कर भागने की कोशिश की। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से यह साफ हो गया है कि सतर्कता और समय पर की गई सूचना और पुलिस की तत्परता से बड़ी आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.