Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk कोरबा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुई भारी बारिश से एक दर्दनाक हादसा हो गया है. बारिश के कारण एक कुआं धंस गया, जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दुखद मौत हो गई. यह घटना जड़गा चौकी क्षेत्र के ग्राम बनवार की है और इसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब परिवार के छोटूराम श्रीवास ,उनकी पत्नी,पुत्र गोविंदराम कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे. अचानक कुआं पूरी तरह से ढह गया और तीनों लोग…
TTN Desk झारखंड के देवघर में मंगलवार, 29 जुलाई 2025 की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 4:30 से 5:30 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ…
00 सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर चुनाव आयोग को राहत दी, लेकिन याचिकाकर्ताओं को आधार और वोटर आईडी को शामिल करने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, और प्रक्रिया को रद्द करने की चेतावनी देकर महत्वपूर्ण राहत प्रदान की। कोर्ट ने आयोग की प्रक्रिया में गंभीर खामियों, जैसे आधार और वोटर आईडी को अस्वीकार करने, प्रक्रिया की टाइमिंग, और पारदर्शिता की कमी पर नाराजगी जताई। 00 कोर्ट ने हिदायत दी कि यदि आयोग इन खामियों को दूर नहीं करता, तो पूरी SIR प्रक्रिया को रद्द किया जा सकता है, क्योंकि यह वैध मतदाताओं के…
00 ऐतिहासिक फाइनल में अपने से दोगुनी उम्र की भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हंपी को हराया TTN Desk भारत की युवा चेस सनसनी दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित FIDE महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में दिग्गज भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार है जब कोई भारतीय महिला इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की चैंपियन बनी है। 0 क्लासिकल मैचों में कांटे की टक्कर, टाईब्रेक में दिव्या की जीत फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के बीच शनिवार और रविवार को खेले गए क्लासिकल गेम ड्रॉ रहे। पहले गेम में…
TTN Desk श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, 28 जुलाई 2025: भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान “ऑपरेशन महादेव” में सोमवार, 28 जुलाई 2025 को श्रीनगर के हरवान-मुलनार क्षेत्र (लिदवास, दाचीगाम के पास) में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसके बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।मृत आतंकवादियों की जो जानकारी सामने आई है वो इस प्रकार है… सुलेमान शाह (उर्फ हाशिम मूसा): लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आतंकी और पूर्व पाकिस्तानी सेना का पैरा-कमांडो। वह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें…
फोटो : गिरफ्तार नन,नारायणपुर की तीनों युवतियां,दुर्ग थाने में बजरंगदल कार्यकर्ता,संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन 00 दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तारी का मामला अब केवल एक स्थानीय घटना नहीं रह गया है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है। विपक्ष इसे धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यक अधिकारों के हनन के रूप में पेश कर रहा है, जबकि सत्ताधारी बीजेपी इसे कानूनी कार्रवाई बता रही है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ रही है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने की संभावना है। TTN Desk 25 जुलाई 2025 को…
00 मां सर्वमंगला मंदिर में पूजन कर शुरू हुई यात्रा,कनकी मार्ग हुआ भक्तिमय,गूंज उठा बोल बम ,हर हर महादेव 00 कनकेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर की कोरबा वासियों की सुख समृद्धि और प्रदेश विकास की प्रार्थना TTN Desk कोरबा। आज पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर माँ सर्वमंगला की पूजा-अर्चना कर जीवनदायिनी हसदेव नदी से पवित्र जल भरकर बीजेपी और उसके मोर्चा संगठन के पदाधिकारी सदस्यों ने कनकी धाम तक पैदल कांवर यात्रा की।इस दौरान लगभग सभी ने भगवा रंग के भारतीय गणवेश धारण किए थे। इस आध्यात्मिक कांवड़ यात्रा में सबसे खास ये रहा कि…
जशपुर/सरगुजा, छत्तीसगढ़: जशपुर जिले के नारायणपुर थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा का शनिवार, 27 जुलाई, 2025 को सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित अपने सरकारी आवास में करंट लगने से दुखद निधन हो गया। सीपेज के कारण फैले बिजली के करंट की चपेट में आने से उनकी जान चली गई, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके साथी अधिकारी और कर्मचारी इस घटना से स्तब्ध हैं। 0 वे एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे : एसएसपी जशपुर के एसएसपी शशिमोहन सिंह ने दिवंगत रामसाय पैंकरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक कर्मठ, सजग और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया। रामसाय…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
