Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 2
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : मंत्री,जनप्रतिनिधि,अधिकारी,बीजेपी नेता सहित तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO तिरंगा यात्रा के साथ ही शहरवासियों में दिखी देशप्रेम और एकता की झलक

OO सेना के पराक्रम को नमन करते हुए लगाये भारतमाता की जयकारे

OO जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, कलेक्टर, एसपी भी हुए शामिल

कोरबा 17 मई 2025/भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए और आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक होते हुए घंटाघर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में बच्चे, युवाओं और आम नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिन्दूस्तान जिन्दाबाद,वन्दे मातरम्, जयहिन्द, जय जवान के नारे लगाये। इस दौरान शहरवासियों में देश के प्रति देशभक्ति की भावना और राष्ट्र प्रेम की झलक दिखाई दी। आम नागरिकों ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकता और अखंडता पर बल दिया।

O भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब : लखनलाल

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने आपरेशन सिन्दूर को सफल बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन माताओं का बेटा खोया, जिन बहनों का सुहाग उजड़ा और जिन बच्चों ने अपने पिता खोये उन सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आज देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

O सेना देश की गौरव : संजू देवी

जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कवर एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश के गौरव हैं। उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

O भारतीय सेना के सम्मान में सभी एकजुट : कलेक्टर

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी सेना ने आतंकवाद पर प्रहार किया। सेना के पराक्रम और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कोरबा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी है। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं। यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

O हम सभी गौरवान्वित है : एसपी

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर,जिला बीजेपी अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ,पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
इसी तरह नगरीय निकाय दीपका, कटघोरा, पाली, बांकीमोंगरा, छुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.