Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

अमेरिका से भारत को नया झटका : एनआरआई से वसूला जाएगा 5% रेमिटेंस टैक्स…जानिए विस्तार से क्या हैं ये मामला और कैसे लगेगी भारतीयों को चपत.!

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram


OO अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अब भारत में अपने घर-परिवार को पैसे भेजना महंगा पड़ेगा, क्‍योंकि उन्‍हें अब इस पर टैक्‍स चुकाना होगा.

TTN Desk

यूएस रिपब्लिकन हाउस ने एक विधेयक में गैर-नागरिकों के विदेश में भेजे जाने वाले पैसों पर 5% कर लगाने का प्रस्ताव रखा है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जहां टैरिफ नीति से भारत समेत पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी थी, वहीं अमेरिका के एक और नए फरमान से भारत को झटका लगने वाला है. दरअसल यूएस रिपब्लिकन हाउस ने 12 मई 2025 को पेश किए गए एक विधेयक में गैर-नागरिकों के विदेश में भेजे जाने वाले पैसों पर 5% कर लगाने का प्रस्ताव रखा है. यानी अमेरिका में रहने वाले गैर-निवासी भारतीयों (NRIs) को अब भारत में अपने घर-परिवार को पैसा भेजने पर टैक्‍स चुकाना होगा. इस फैसले से भारत को तगड़ा झटका लगने वाला है, क्‍योंकि विदेश से आने वाले पैसों से सरकार की अच्‍छी कमाई होती है.

O ट्रंप की झोली में जाएगा आपका पैसा

इस नए बिल के बाद, अब अमेरिका से भारत पैसे भेजना महंगा पड़ेगा, ऐसा इसलिए, क्योंकि इस बिल के अनुसार, अगर आप अमेरिका के नागरिक नहीं हैं, तो हर बार जब आप भारत में अपने घरवालों को पैसे भेजेंगे, तो उसका सीधा-सीधा 5 फीसदी हिस्सा ट्रंप सरकार काट लेगी.

O ऐसे समझिए वन बिग ब्यूटीफुल बिल को

अमेरिकी संसद में पेश हुआ ये नया बिल 389 पेज लंबा है. पेज नंबर 327 पर एक लाइन लिखी हुई है जो कहती है, अमेरिका से बाहर भेजे जाने वाले पैसों पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा, अगर भेजने वाला ‘Verified US Sender’ नहीं है. यानी अमेरिका का नागरिक नहीं है.

O इन पर पड़ेगा सबसे ज़्यादा असर

इसका सीधा असर पड़ेगा प्रवासी भारतियों पर. अमेरिका में लगभग 45 लाख भारतीय रहते हैं, इनमें से ज्यादातर H-1B या L-1 वीज़ा पर हैं या फिर ग्रीन कार्ड होल्डर हैं. ये लोग हर महीने अपने घर पैसे भेजते हैं, कभी मम्मी-पापा की दवा के लिए, कभी बहन की पढ़ाई के लिए, कभी किसी की शादी में मदद के लिए. अब इन सब पर ट्रंप सरकार के टैक्स का चाबुक चलेगा.

O ये होगा भारत को नुकसान?

साल 2023-24 में भारत को अमेरिका से 32 अरब डॉलर का रेमिटेंस मिला था. इस पर अगर 5 फीसदी टैक्स निकालें तो इससे भारतीयों को सालाना करीब 1.6 अरब डॉलर का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा. सबसे बड़ी बात कि ये टैक्स हर ट्रांसफर पर लगेगा, चाहे आप 5000 भेज रहे हों या 5 लाख.

O आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्यों किया?

बिल पेश करने वाले रिपब्लिकन नेताओं का कहना है कि इससे अमेरिका को 3.9 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज का खर्चा निकालने में मदद मिलेगी, जिसमें ट्रंप युग के टैक्स कट्स फिर से लाने की योजना है. लेकिन विरोधियों का कहना है कि एक तरफ अमेरिका के मजदूरों को छूट दी जा रही है, वहीं विदेशों में अपने परिवार की मदद करने वालों को सज़ा दी जा रही है.

O भारत और विकासशील देशों पर पड़ेगी मार

वर्ल्ड बैंक के अनुसार, साल 2024 में भारत को रिकॉर्ड 129.4 अरब डॉलर का रेमिटेंस मिला. ये पैसा गांवों में घर बनवाने, बच्चों को पढ़ाने, इलाज कराने और छोटे बिजनेस शुरू करने में मदद करता है. लेकिन अब अमेरिका से आने वाला पैसा कम हो सकता है, क्योंकि टैक्स लगने से लोग कम पैसा भेज पाएंगे.

O इसी महीने बिल पास कराने की तैयारी

बिल को 26 मई तक अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव में पास करवाने की तैयारी है और 4 जुलाई (अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस) तक इसे कानून बनाने की कोशिश होगी. यानी अगर ये पास हुआ, तो जुलाई से ही पैसे भेजने पर 5 फीसदी कटौती शुरू हो सकती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.