Home Breaking News ब्रेकिंग न्यूज : ट्रंप ने मारी पलटी,अब भारत पाक सीजफायर पर ये...

ब्रेकिंग न्यूज : ट्रंप ने मारी पलटी,अब भारत पाक सीजफायर पर ये कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि मैंने….

OO भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर दावे करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से पलट गए. ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी बढ़ती जा रही थी, इसलिए हमने सिर्फ समस्या को सुलझाने में मदद की है. ट्रंप ने कहा, “मैं यह नहीं कर रहा कि मैंने मध्यस्थता कराई. मैंने समस्या सुलझाने में मदद की.”

TTN Desk

कतर में अल-उदीद एयर बेस पर अमेरिकी सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को सुलझाने में मदद की, जो अधिक से अधिक शत्रुतापूर्ण होती जा रही थी। यह छठी बार है जब ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच युद्धविराम कराया।
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा कि अचानक आपको एक अलग प्रकार की मिसाइलें दिखाई देने लगेंगी। हमने इसे सुलझा लिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं यहां से बाहर नहीं जाऊंगा और दो दिन बाद यह पता चलेगा कि यह सुलझा नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सुलझा हुआ है।