Home Breaking News देखिए वीडीओ…सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा : दोनों देश को दी...

देखिए वीडीओ…सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा : दोनों देश को दी थी व्यापार बंद कर देने की धमकी,परमाणु युद्ध भी रुकवाया

OO पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार की रात 8 बजे ऑपरेशन सिंदूर और युद्धविराम पर देश को संबोधित करने वाले है । उससे ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये दावा कर हलचल मचा दी है कि उन्होंने दोनों देश के बीच परमाणु युद्ध रुकवाया।दोनों देश को सीजफायर के लिए व्यापार बंद कर देने तक की धमकी दी

TTN Desk

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को  एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हमने परमाणु युद्ध रुकवाया है। भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग और शक्तिशाली था। उन्होंने यहां तक कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को व्यापार बंद करने को लेकर धमकाया। अगर युद्धविराम नहीं किया तो व्यापार नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने तुरंत माना और सीजफायर हुआ। हालांकि, ट्रंप को उनके बड़बोलेपन के कारण कई बार वैश्विक स्तर पर मुंह की खानी पड़ी है। ट्रंप ने इससे पहले भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में मध्यस्थता का दावा किया था।