Home Uncategorized पाकिस्तान में हाहाकार : अब लाहौर, कराची और रावलपिंडी में धमाके, पाकिस्तान...

पाकिस्तान में हाहाकार : अब लाहौर, कराची और रावलपिंडी में धमाके, पाकिस्तान ने किया ‘ड्रोन हमलों’ का दावा,भारत पर हमले हुए नाकाम

OO ऑपरेशन सिंदूर के ठीक अगले दिन लाहौर में धमाका हुआ, जिससे भारत-पाक के बीच तनाव और बढ़ गया है। सायरन बजते ही लोग घरों से भागे, वहीं पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

TTN Desk

पाकिस्तान ने 07-08 मई 2025 की रात को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की.

हालांकि, भारतीय सेना ने इन हमलों को यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं.

आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया. सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है.
धमाके की आवाज लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास के इलाकों गोपाल नगर और नसीराबाद में सुनी गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को जो बताया उसके मुताबिक, सायरन बजने लगे और लोग डर के मारे घर छोड़कर बाहर निकल आए। यह क्षेत्र लाहौर के सबसे अहम हिस्सों सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और आर्मी कैंटोनमेंट के बेहद करीब है।

इन शहरों में ड्रोन अटैक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. रावलपिंडी, लाहौर और कराची में आर्मी का कैंप है. रावलपिंडी में तो आर्मी कैंप को ही उड़ा दिया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कराची में ड्रोन ब्लास्ट हुआ है. ड्रोन ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. सेना ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है.
जिस तरह से कराची में ड्रोन ब्लास्ट हुआ है, उसने पाकिस्तान के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है. कराची ब्लास्ट को सुरक्षा में बड़ी सेंध बताया जा रहा है. खबरों में कहा गया है कि लाहौर में नेवी बेस के पास और कराची में आर्मी बेस पर धमाके हुए हैं.

O अब तक पाकिस्तान के 12 शहरों में ड्रोन अटैक

पाकिस्तान के कराची, गुंजरावाला, लाहौर, चकवाल और घोटकी समेत 12 में ड्रोन अटैक हुआ है. ड्रोन अटैक की वजह से इन इलाकों में इमरजेंसी के हालात हैं. यह ड्रोन कहां से आया है, अब तक पाकिस्तान ने इस पर कुछ नहीं कहा है. न ही ड्रोन अटैक को लेकर किसी ने जिम्मेदारी ली है.

सबसे ज्यादा 3 ड्रोन ब्लास्ट लाहौर में हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कुल 12 धमाके अब तक पाकिस्तान में हो चुके हैं. लाहौर में सैन्य ठिकाने के पास ही ड्रोन ब्लास्ट की खबर है.

O एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल

ड्रोन धमाके को रोकने में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आ रहा है. दिलचस्प बात है कि बुधवार को भरी सदन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के वायुसेना की जमकर तारीफ की थी.

शहबाज का कहना था कि पाकिस्तान की वायुसेना मजबूती से मैदान में डटी है. पीएम की तारीफ के तुरंत बाद पाक के वायुसेना चीफ से असीम मुनीर ने मुलाकात की थी.