OO टाइम मैगजीन’ की दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों’ की सूची ने लोगों को चौंका दिया है. 21 साल बाद ऐसा हुआ है कि इसमें किसी भारतीय को जगह नहीं मिली है. सूची में बांग्लादेश के पीएम मुहम्मद यूनुस तक का नाम है.
TTN Desk
17 अप्रैल को जारी की गई टाइम की इस वार्षिक सूची में राजनीति, विज्ञान, कला और सक्रियता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। मैगजीन की इस एनुअल लिस्ट को ‘लीडर्स’, ‘आइकॉन्स’ और ‘टाइटन्स’ जैसी कई कैटेगरी में बांटा गया है।
टाइम ने 32 देशों के लोगों को इस लिस्ट में शामिल किया है. लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, मार्क जुकरबर्ग, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (AMD) की CEO लिसा सु, नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारंडोस शामिल हैं.
O 5 बार शामिल मोदी, भारतीयों में सबसे ज्यादा बार उनका नाम
पीएम नरेंद्र मोदी इस सूची में सबसे अधिक बार शामिल होने वाले भारतीय हैं। पीएम मोदी TIME 100 लिस्ट में 5 बार (2014, 2015, 2017, 2020 और 2021) शामिल हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा बार टाइम की TIME 100 सूची में शामिल होने वाले शख्स शी जिनपिंग हैं। चीन के राष्ट्रपति को अब तक 13 बार इस लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। बराक ओबामा और ओफ्रा विन्फ्रे इस लिस्ट में 11-11 बार शामिल हो चुकी हैं।
O भारतीय मूल की रेशमा इस लिस्ट में शामिल,अब रहती है अमेरिका में
इस साल भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी को इस लिस्ट में जगह दी गई है। रेशमा फार्मास्यूटिकल कंपनी वर्टेक्स की सीईओ हैं। केवलरमानी का जन्म मुंबई में हुआ था और वे 1988 में अमेरिका चली गईं।
रेशमा 2017 में अमेरिका की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ीं और 1 साल के भीतर ही उन्हें कंपनी का चीफ मेडिकल ऑफिसर बना दिया गया। वह 2020 में इस कंपनी की CEO बनीं और अमेरिका की किसी बड़ी सार्वजनिक बायोटेक कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं।
O 2024 की लिस्ट में था आलिया भट्ट और साक्षी मलिक का नाम
टाइम मैगजीन की पिछले साल यानी 2024 की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट और ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक उन कुछ भारतीयों में शामिल थीं जिनका नाम लिस्ट में शामिल था। 2025 की लिस्ट आधिकारिक तौर पर 17 अप्रैल को ऑनलाइन प्रकाशित की गई थी और टाइम पत्रिका के लेटेस्ट अंक में उपलब्ध है।
O यह भी जान लीजिए
अन्य कैटेगरी में शामिल अन्य फेमस हस्तियों में सेरेना विलियम्स, स्नूप डॉग, एलन मस्क, ग्रेटा गेरविग, एड शीरन और रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया शामिल हैं। टाइम की यह लिस्ट अब 21वें साल में है। टाइम की लिस्ट को ग्लोबली काफी पावरफुल माना जाता है।



