Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, September 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

इलाज दिल का : एनकेएच में ह्रदयरोग का आधुनिक उपचार,बड़े शहरों की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0O एक ही दिन में 5 एंजियोप्लास्टी और 6 एंजियोग्राफी सफलतापूर्वक

कोरबा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने 23 मई 2023 को कैथलैब प्रारम्भ किया, उसने जिले के हृदयरोगी मरीजों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब ऐसे रोगियों के परिजनों को बड़े शहरों की तरफ नहीं दौड़ना पड़ता बल्कि गोल्डन ऑवर में मरीज को अपने ही शहर में इलाज मिल जाने से प्राण रक्षा सम्भव हो पा रही है। अब तक लगभग 200 मरीजों को एंजियोप्लास्टी व एंजियोग्राफी से लाभान्वित किया जा चुका है। कई ऐसे मौके भी आए जब एक ही दिन में आधा दर्जन मरीजों को लाभ दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सतीश सूर्यवंशी और उनकी अनुभवी टीम ने पिछले महीने को एक ही दिन में एनकेएच कोरबा में 5 एंजियोप्लास्टी और 6 एंजियोग्राफी सफलतापूर्वक की। इस दौरान, 2 आपातकालीन हृदय रोग मामलों का भी तुरंत इलाज किया गया, जिससे मरीजों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सका। सभी मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, व अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इसके अलावा एनकेएच कोरबा के कार्डियोलॉजी ओपीडी में 45 से अधिक मरीजों ने एक ही दिन में परामर्श लिया, जो लोगों के बीच अस्पताल की विश्वसनीयता और उत्कृष्ट सेवा को दर्शाता है। इसी माह 12 अप्रैल को सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस एस मोहंती द्वारा 25 हृदय रोगियों को जांच व परामर्श दिया गया ।
अभी आने वाले 26 अप्रैल को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ भारत अग्रवाल भी एन के एच में विजिट करेगे।

0 त्वरित ईलाज मिलने से लाइफ रिस्क में कमी

एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि कोरबावासियों को कम खर्च में बड़े शहरों की तरह उपचार की उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हमारी टीम प्रतिबद्ध है। एनकेएच प्रबंधन ने करीब 2 साल पहले कैथलैब का शुभारंभ किया । ईसीजी, ईको, टीएमटी, कार्डियक प्रोफाइल के साथ एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की सुविधा प्रारंभ की। सुपर स्पेशलिस्ट व ह्दय रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं निरंतर दे रहे हैं। आपात परिस्थितियों में भी उपचार लाभ दे रहे हैं।
हृदय रोग के मरीजों को बाहर जाने का समय के साथ-साथ अन्य खर्च में भी काफी बचत हो रही है और उनकी जिंदगी बचाने में सफल हो रहे हैं। त्वरित ईलाज मिलने से लाइफ रिस्क में कमी आ रही है। डॉ. चंदानी ने कहा कि हृदय संबंधी किसी भी समस्या के लिए, एनकेएच कोरबा में परामर्श ले सकते हैं

0 हार्ट के नस में 90% ब्लॉकेज, समय पर उपचार ने दी जिंदगी

मरीज ए.आर यादव को एनकेएच हॉस्पिटल कोरबा में सीने में दर्द की परेशानी होने पर परिजन लेकर आए थे। यहां जांच के दौरान पता चला कि हार्ट के नस में 90% ब्लॉकेज हो गया है। परीक्षण उपरांत डॉ. सतीश सूर्यवंशी द्वारा परिजनों को मरीज का तुरंत एंजियोप्लास्टी कराने का सुझाव दिया गया। उनका ऑपरेशन सफल रहा और मरीज स्वस्थ होकर घर पर हैं। श्री यादव के पुत्र योगेश यादव ने एनकेएच को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसके पिता को यहां रायपुर जैसी सुविधा प्रदान की गई जिससे पिताजी को कम समय में बेहतर इलाज संभव हो पाया।

0 किफायती इलाज के साथ समुचित देखभाल भी

यहां से उपचार लाभ वाले अन्य मरीजों का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल में बेहतर देखरेख के साथ-साथ अच्छे इलाज की उम्मीद रहती है, लेकिन लोगो को लगता है कि यहां इलाज कराने का मतलब है बहुत सारा नगद पैसा लगेगा। आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति ही यहां अपना इलाज करा सकेगा, यह सोचकर हर छोटी से बड़ी बीमारी के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों का रूख करना पड़ता है या फिर महानगरों तरफ भागना पड़ता है जहां इलाज के साथ-साथ रहने, खाने के खर्च के आलावा अन्य खर्च परिजनों को अलग-अलग उठना पड़ता है। इन सबके लिहाज से एनकेएच एक ऐसा प्राइवेट अस्पताल जहां दिल का इलाज सहित अन्य जटिल रोगों का इलाज कम खर्चे में होने से राहत मिलती है। यहां किफायती इलाज के साथ-साथ खाने-रहने के अलावा परिजनों को देखभाल की सुविधाएं भी कम खर्च में अच्छी हैं ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.